फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI

जान्हवी कपूर: ‘सोच ही नहीं परवरिश भी बदलनी होगी’, एआई वीडियो मामले पर बोलीं अभिनेत्री; जानें किसे कहा धन्यवाद

Sun, 04 Oct 2026 09:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

Janhvi kapoor on Morphed Chuttamalle Video: जान्हवी कपूर ने अपने एआई-मॉर्फ्ड वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने तकनीकि के गलत इस्तेमाल की आलोचना की है।
 

विज्ञापन
Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी और जूनियर एनटीआर की 2024 की फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई-मॉर्फ्ड वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस वीडियो पर काफी विवाद हो रहा था। जान्हवी ने इस मामले पर अपना बयान इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। उन्होंने महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल की निंदा की है।
विज्ञापन


क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री ने अपना बयान जारी करते हुए पोस्ट में लिखा 'तकनीक का गलत इस्तेमाल करके महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना और उनकी सहमति के बिना काल्पनिक या छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को प्रसारित करना बेहद पीड़ादायक है। यह यौन उत्पीड़न के करीब है। मेरे फिल्म उद्योग में लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इसका सामना किया है। यही नहीं, दुनिया भर में महिलाओं को तेजी से इस तरह के दुर्व्यवहार का शिकार बनाया जा रहा है।

जूनियर एनटीआर-जान्हवी का डीपफेक मामला: 'ऐसी हरकतें शर्मनाक हैं'; चिरंजीवी ने जताई नाराजगी, सरकार से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सहमति को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
उन्होंने आगे लिखा 'किसी महिला के शरीर को लेकर उसकी सहमति, उसकी पसंद और उसके प्रति सम्मान, इंसानियत की सबसे बुनियादी समझ का हिस्सा होना चाहिए। मगर हैरानी की बात है कि आज भी कुछ लोगों के लिए इन बातों को समझना इतना मुश्किल बना हुआ है। जबकि इसमें कुछ भी कठिन नहीं है।'

उन्होंने कहा कि यह समझना इतना मुश्किल क्यों है कि अगर कोई महिला लगातार पांच दिन किसी बात के लिए अपनी सहमति देती है और छठे दिन मना कर देती है, तो उसके उस इनकार का सम्मान करना जरूरी है। अगर कोई महिला मिनी स्कर्ट पहनती है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि किसी को उसकी स्कर्ट के नीचे कैमरा लगाने, गलत एंगल से तस्वीरें खींचने या उसके शरीर का अश्लील तरीके से इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई है।
 
विज्ञापन

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने बताई असल दिक्कत
'देवरा' की अभिनेत्री ने कहा 'एक महिला किस बात को लेकर सहज है, वह अपनी सीमाएं कहां तय करती है और अपने शरीर के बारे में क्या फैसला लेती है, यह पूरी तरह उसका निजी अधिकार है। यह एक बेहद सामान्य और बुनियादी बात है। यह मुद्दा केवल उन एआई वीडियो तक सीमित नहीं है, जिनसे मैं पिछले कुछ दिनों से जूझ रही हूं। न ही यह सिर्फ उन अनुभवों के बारे में है, जिनका सामना मैंने अपने करियर में किया है। यह महिलाओं के जीवन की उस सच्चाई से जुड़ा है, जिसमें उन्हें लगातार दूसरों की नजरों, फैसलों और सोच का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हर समय सतर्क रहना पड़ता है और अक्सर ऐसा महसूस होता है कि उनकी निजी सीमाओं को भी लोग अपनी सुविधा के हिसाब से परिभाषित करने का अधिकार रखते हैं।'

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है समस्या का समाधान?
अभिनेत्री ने आगे कहा 'इस समस्या का समाधान सिर्फ यह कहने से नहीं हो सकता कि अपनी बेटियों की सुरक्षा करो। इसके साथ ही हमें उस सोच और परवरिश को भी बदलना होगा, जो लोगों के मन में यह धारणा पैदा करती है कि उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति की सीमाओं का उल्लंघन करने का अधिकार है। इस बदलाव में ऐसे आदर्श पुरुषों की भी अहम भूमिका होगी, जिनके पास सही और गलत में फर्क करने की नैतिक समझ हो। जो बिना किसी डर या झिझक के स्पष्ट रूप से गलत के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखते हों।'

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
अभिनेता का जताया आभार
जान्हवी ने जूनियर एनटीआर का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा 'मैं एनटीआर सर की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने इतनी मजबूती से अपना पक्ष रखा और इस तरह के उल्लंघन की कड़ी निंदा की। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, सर। जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं, किसी ऐसे मुद्दे पर आवाज उठाता है, जिसका उससे सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है, तो इससे उन तमाम महिलाओं को ताकत मिलती है, जिन्होंने अपने जीवन में कभी न कभी इस तरह के व्यवहार का सामना किया है।'

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इन कलाकारों का भी अदा किया शुक्रिया
अभिनेत्री ने कहा 'मैं चिरंजीवी सर, विजय और खुशबू मैम का भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की और घटिया मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुझे उम्मीद है कि हमारे आसपास इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह इस तरह के उत्पीड़न में शामिल लोगों को आत्ममंथन करने के लिए मजबूर करेगा। क्या एक महिला की इतनी-सी मांग भी बहुत ज्यादा है कि उसे सिर्फ एक इंसान की तरह देखा और उसके साथ इंसान जैसा व्यवहार किया जाए? उसका शरीर। उसकी छवि। उसकी सीमाएं। उसका फैसला।'

Janhvi kapoor breaks silence on morphed Chuttamalle video thanks Jr NTR for taking stand against misuse of AI
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है पूरा मामला?
  • आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
  • यह वीडियो आपत्तिजनक है। 
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी। 
  • कई और सेलेब्स भी उनके समर्थन में आए हैं। 
  • साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी इस वीडियो पर आपत्ति दर्ज करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। 
  • वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपराधियों को सजा देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed