फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jamtara 2 actor sachin chandwade last post on tragic death know the truth

सचिन चांदवडे की लास्ट पोस्ट का सच! मौत से 5 दिन पहले किया था खुलासा

Mon, 27 Oct 2025 08:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 Oct 2025 08:27 PM IST
सार

Sachin Chandwade Last Post: ‘जामतारा 2’ फेम सचिन चांदवडे की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हर कोई जानना चाहता है उनकी मौत का सच क्या है। 
 

विज्ञापन
jamtara 2 actor sachin chandwade last post on tragic death know the truth
सचिन चांदवडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला तालुका में एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया। नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘जामतारा 2’ में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले 25 साल के मराठी अभिनेता सचिन चांदवडे ने 23 अक्तूबर 2025 को अपने गांव उंदिरखेड़े में घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिवार की कोशिश नाकाम
परिवार ने सचिन चांदवडे बचाने की पूरी कोशिश की। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर धुले के बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया। 24 अक्तूबर की रात 1:30 बजे सचिन ने आखिरी सांस ली। इस घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और रहस्य
परोला पुलिस ने इस मामले को 'आकस्मिक मौत' के तौर पर दर्ज किया और जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सचिन ने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या यह काम का दबाव था, एक्टिंग में स्ट्रगल, या कुछ और? पुलिस अब उनके फोन, चैट्स और सोशल मीडिया की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

कौन थे सचिन चांदवडे?
सचिन एक साधारण परिवार से थे और बचपन से एक्टिंग के शौकीन थे। वो पुणे में गणेशोत्सव जैसे त्योहारों पर ढोल-ताशा ग्रुप में ढोल बजाते थे। दिन में वो पुणे के आईटी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते और रात-वीकेंड में मुंबई-पुणे में एक्टिंग के लिए ऑडिशन देते। ‘जामतारा 2’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया, जिसमें उन्होंने छोटे शहरों के फिशिंग घोटालों की कहानी को जीवंत किया। 
 

सचिन चांदवडे की आखिरी पोस्ट का रहस्य
मौत से 5 दिन पहले, 18 अक्तूबर 2025 को सचिन चांदवडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई मराठी फिल्म 'असुरवन' का मोशन पोस्टर शेयर किया। इस फिल्म में वो 'सोमा' नाम का एक गहरा किरदार निभा रहे थे। पोस्ट में वो उत्साहित दिखे और लिखा, 'असुरवन के लिए उत्साहित हूं! सोमा का किरदार निभा रहा हूं, जल्दी मिलते हैं।' लेकिन अब फैंस सोच रहे हैं कि क्या यह खुशी सिर्फ दिखावा थी? क्या इस किरदार का दबाव या फिल्म के प्रमोशन की टेंशन ने उन्हें तोड़ा? कथित तौर पर उनके दोस्तों का कहना है कि सचिन हमेशा मजबूत दिखते थे, लेकिन अंदर का दर्द किसी को नहीं बताया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SWAPN SWAROOP (स्वप्न स्वरूप) (@swapnswaroopproduction)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed