फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jamai raja film to be remake anil kapoor madhuri dixit and hema malini starrer movie

Jamai Raja: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म जमाई राजा के 32 साल पूरे, रीमेक की तैयारियां शुरू

Thu, 20 Oct 2022 10:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Oct 2022 10:29 AM IST
सार

फिल्म के मेकर्स ने जमाई राजा का रीमेक बनाने का मन बना लिया है। इंडियन प्रोडक्शन हाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ हाथ मिला लिया है।

विज्ञापन
jamai raja film to be remake anil kapoor madhuri dixit and hema malini starrer movie
जमाई राजा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनिल कपूर की फिल्म जमाई राजा 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो लगभग सभी ने देखा होगा। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी। जमाई राजा में हेमा मालिनी भी अहम भूमिका में थीं। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन जमाई राजा में माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 

विज्ञापन

जमाई राजा का बनेगा रीमेक

जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स ने जमाई राजा का रीमेक बनाने का मन बना लिया है। इंडियन प्रोडक्शन हाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ हाथ मिला लिया है। बता दें कि शेमारू एंटरटेनमेंट ने भारत में करीब 400 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं। ये भारत की सबसे पुरानी मनोरंजन कंपनियों में से एक है। 


इसे भी पढ़ें- Urvashi Rautela: उर्वशी ने पूछा दिवाली ऑस्ट्रेलिया में मनाऊं या भारत में, यूजर्स बोले- पहले पंत भाई को मना लो
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलुगू फिल्म का रीमेक

'जमाई राजा' तेलुगु फिल्म 'अट्टाकू यामुदु अम्मयिकी मोगुदू' का  हिंदी रीमेक थी। जिसकी कहानी सास और दामाद पर आधारित थी। क्योंकि ये एक सामाजिक कहानी पर आधारित थी, इसलिए इसे उसी वर्ष तमिल में ‘मप्पीलाई’ के नाम से भी बनाया गया था। तमिल फिल्म में रजनीकांत जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संयोग से, दूसरी बार जब ये फिल्म तमिल में बनी, तो रजनीकांत के दामाद धनुष ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed