अब जैकलीन के लिए हॉलीवुड उतरा मुंबई में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज के लिए हॉलीवुड खुद मुंबई में उतर आया है। जैकलीन अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म कर रही हैं। फिल्म के आधा से अधिक भाग की शूटिंग पोलैंड में हो चुकी है। इसका क्लाइमैक्स मलेशिया में शूट करना था पर जैकलिन के व्यस्त शिड्यूल के चलते यह शूट करना मुमकिन नहीं था तो जैकलीन ने लेखक निर्देशक जेम्स सिम्पसन को अपनी परेशानी बताई और फिल्म का बाकी का हिस्सा मुंबई शूट करने को कहा।
फिल्म के निर्माताओं ने जैकलिन की यह बात मान ली और पोलैंड का सेट, मुंबई की फिल्म सिटी में सिफ्ट किया जा रहा है। यह एक हॉन्टेड हाउस है, जहां फिल्म में जैकलीन सायकॉलॉजी की स्टूडेंड का किरदार निभा रही हैं।
जैकलीन इसको लेकर हैं बहुत चिंतित हैं
इस फिल्म की जैकलीन को भी काफी चिंता है। उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि 'यह मेरा पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है और इसके लिए में बहुत चिंतित हूं, क्योंकि मेरे बिना फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं होगा। एक ही समय पर एक देश से दूसरे देश सफर नहीं कर सकती। क्योंकि मैं करण जौहर की आगामी फिल्म ब्रदर्स का शूट भी मुंबई में कर रही हूं।'
जैकलीन अगले महीने से दोनों शूट के बीच तालमेल बनाएंगी, इंटरनेशनल फिल्म के निर्माता नवंबर फिल्म को प्रदर्शित करना चाहते हैं और जैकलीन वक्त पर शूटिंग पूरी करना चाहती है।