Jacqueline Fernandez: ऑस्कर में RRR से भिड़ेंगी जैकलीन, नाटू-नाटू को टक्कर देगा अपलॉज
जैकलीन फर्नांडीज व्यक्तिगत जीवन में भले ही कठिनाई के दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उनके पास अब मुस्कुराने का एक अवसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर 2023 के लिए एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। यह गाना जैकलीन फर्नांडीज की हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट ऑल लाइक ए वुमन' के 'डायने वारेन' द्वारा गाए हुए गाने 'अपलॉज' के साथ कंपीट करेगा।
जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने लिखा, मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं दियेन वारेन और सोफिया कार्सन को बधाई देती हूं कि अपलॉज गाना ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। मुझे आप लोगों पर गर्व है। आप लोगों की इस खूबसूरत फिल्म के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। इसमें काफी अच्छे कलाकार भी हैं। धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं आरआरआर के नाटू-नाटू नॉमिनेशन के लिए भी बधाई देती हूं। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।'
बता दें कि भारतीय सेगमेंट का निर्देशन लीना यादव ने किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई कलाकार हैं। जैकलीन के बुरे दौर के बीच उनके लिए यह खबर आशा की किरण के तौर पर आई है।
गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज का नाम जुड़ा हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही ने उन पर आरोप लगाया है कि उनका नाम मामले में जबरन लिया गया। वह हाल ही में रामसेतु और सर्कस फिल्म में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया