Jacqueline Fernandez: जैकलीन 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहुंचीं कोर्ट, खुद को बताया बेकसूर
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट के सामने पेश हुईं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
विस्तार
https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/priyanka-chopra-pays-tribute-to-marilyn-monroe-on-her-birth-centenary-she-would-have-been-100-today/articleshow/131476914.cms
यह मामला सुकेश चंद्रशेखर नाम के एक हाई-प्रोफाइल ठग से जुड़ा है। आरोप है कि सुकेश ने जेल के अंदर रहते हुए एक बड़े कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली थी। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि सुकेश ने इसी वसूली के पैसों का एक बड़ा हिस्सा जैकलीन और उनके परिवार पर खर्च किया था। सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट दिए थे, जिनमें लग्जरी गाड़ियां, ब्रांडेड बैग, गहने और महंगे पालतू जानवर शामिल थे।
ED और जैकलीन के वकीलों का क्या कहना है?
जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। एजेंसी का कहना है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड और गलत तरीकों से कमाए पैसों की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने उससे महंगे तोहफे लेना जारी रखा।
कब होगी अगली सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और 14 अन्य लोगों पर भी आरोप तय कर दिए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताते हुए ट्रायल की मांग की है। इस केस की अगली सुनवाई अब 16 जुलाई को होगी।
जैकलीन की लीगल टीम की दलील
दूसरी तरफ, जैकलीन के वकीलों का कहना है कि एक्ट्रेस पूरी तरह से बेकसूर हैं। वे खुद सुकेश की साजिश का शिकार हुई हैं। उन्होंने सुकेश को एक आम बिजनेसमैन समझकर उससे दोस्ती की थी। फिलहाल, कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: राम चरण के प्रशंसकों ने बनाई 'पेद्दी' से प्रेरित प्रतिमा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग; फैन क्लब ने मांगी माफी