फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff talks About his friendship with Shah Rukh Khan recalled watching SRK sitting alone during shoot

Jackie Shroff-SRK: 'अकेलापन महसूस करते हैं शाहरुख', किंग खान को लेकर जैकी श्रॉफ का बड़ा बयान; जानें वजह

Sat, 28 Jun 2025 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

Jackie Shroff On Friendship With SRK: अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं। मगर, सफलता के इस शिखर पर वे अकेलापन महसूस करते हैं, ऐसा कहना है एक्टर जैकी श्रॉफ का। 

विज्ञापन
Jackie Shroff talks About his friendship with Shah Rukh Khan recalled watching SRK sitting alone during shoot
जैकी श्रॉफ-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिनेमा की दुनिया में शाहरुख खान का सिक्का चलता है। किंग खान के देश और दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। अपनी अदाकारी के बूते वे आज भी इंडस्ट्री में टॉप पर हैं। हालांकि, स्टारडम के साथ-साथ उनकी जिंदगी में अकेलापन भी आया है, ऐसा कहना है जैकी श्रॉफ का। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान सेट पर अकेले बैठा देखा। जैकी ने कहा कि सुपरस्टारडम की वजह से उन्हें शीर्ष पर अकेलापन महसूस होता होगा।

विज्ञापन

सेट पर अलग-थलग थे किंग खान
अभिनेता जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। दोनों ने ‘देवदास’ और ‘किंग अंकल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। जैकी श्रॉफ ने इस दौरान कहा कि शूटिंग के दौरान शाहरुख खान सेट पर अकेले बैठे रहते थे, जबकि वह सम्मानजनक और करिश्माई हैं। फिर भी किंग खान अलग-थलग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद आईं शाहरुख खान की वाइब्स
जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, 'अकेलापन, हर एक्टर को एक अकेलापन महसूस होना चाहिए। यह मुझे किसी ने बोला था'। जैकी ने आगे कहा, 'तो मैंने उसे (शाहरुक खान) वहां अकेले बैठे देखा। वह मेरे छोटे भाई का किरदार निभा रहा था। वह सम्मानजनक था, अपने काम पर ध्यान केंद्रित करता था और वह करिश्माई और आकर्षक था। लेकिन अलग-थलग। जैसे मैं अलग-थलग था, वह भी अलग-थलग था। मुझे वह वाइब्स पसंद आईं'।


Nani: नानी ने शुरू की ‘द पैराडाइज’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की फिल्म से जुड़ी खास तस्वीर

विज्ञापन

बोले- 'एवरेस्ट की चोटी पर सिर्फ आपकी छाया होगी'
जैकी श्राफ ने कहा कि फिल्म ‘देवदास’ से पहले उन्होंने ‘वन 2 का 4’ जैसी अन्य फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर यह सामान्य बात थी। उन्होंने कहा कि ‘देवदास’ में किरदार ऐसे थे कि अकेले बैठना स्वाभाविक था। जैकी श्रॉफ ने कहा कि जब आप सफलता के दुर्गम स्तर पर पहुंच जाते हैं, तो अकेलापन महसूस करने लगते हैं। एक्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप एवरेस्ट की चोटी पर जाते हैं, तो आपके पास बस आपकी छाया होगी या फिर वहां सिर्फ अकेलापन है। जैकी श्रॉफ ने कहा कि किंग खान के मामले में भी उन्हें बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed