फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'jab tak hi jaan' team today in yash chopra home town

यशराज के होम टाउन गई 'जब तक है जान' की टीम

Wed, 07 Nov 2012 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Nov 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
'jab tak hi jaan' team today in yash chopra home town
'जब तक है जान' की टीम यश चोपड़ा के होम टाउन जालंधर फिल्म के प्रमोशन के लिए जाएगी। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की तिकड़ी यहां पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन करेगी। बुधवार को यह टीम पत्रकारों से मुखातिब होगी। सूत्रों के अनुसार इस टीम का शहर की कुछ अन्य जगहों में भी जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद दोपहर का खाना तीनों होटल में ही खाएंगे। इन कलाकारों ने खाने के लिए कुछ खास डिमांड नहीं की। वह साधारण खाना ही खाएंगे। खाने में होटल प्रबंधन पंजाबी और नार्थ खाने को ही तरजीह देगा। खाना खाने के बाद यह तिकड़ी जालंधर के दोआबा कालेज की तरफ रवाना होगी।
विज्ञापन


होटल क्लब कबाना के प्रवक्ता ने बताया कि शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का के किसी भी समय होटल में आने की जानकारी दी गई है। इसके लिए 'जब तक है जान' फिल्म की प्रमोशन करने वाली इवेंट कंपनी ने होटल क्लब कबाना में कमरें बुक भी करवा दिए गए हैं। होटल प्रबंधन इस बात को लेकर खास गंभीर है कि इन कलाकारों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed