Fauda: इस्राइली सीरीज 'फौडा' के एक्टर ने गाया गाना, यूजर्स बोले-"अनु मलिक ने 'कहो न कहो' यहीं से किया था कॉपी"
इजरायली सीरीज फौडा के स्टार त्साही हलेवी 'तमली मा'क' गाने की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। अब ये गाना सुनते ही यूजर्स ने अनु मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सीरीज 'फौडा' के स्टार त्साही हलेवी इस समय भारत में आए हुए हैं और इस समय वह एक गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किया गया उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'तमल्ली मा'क' गाने की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। ये गाना सुनते ही यूजर्स ने अनु मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल लोगों को उनके मुंह ये गाना सुनकर अनु मलिक द्वारा कंपोज किया और अभिनेता इमरान हाशमी पर फिल्माया गया गाना 'कहो न कहो ये आंखे बोलती है' याद आ रहा है। जिसके बाद लोग एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स बोले अनु मलिक ने यहीं से कॉपी किया है
मर्डर फिल्म का गाना 'कहो ना कहो ये आंखे बोलती हैं' काफी पॉपुलर हुआ था और इस गाने में हिंदी के अलावा अरेबिक भाषा में 'तमल्ली हबीबी महत-इ-दिल्लै' करके कुछ पंक्तियों को भी सुना जा सकता है। अब जबकि इस्राइली एक्टर ने तमल्लिमा करके गाना गया तो उनकी लय और गाने की पंक्तियां सुनने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये गाना ओरिजिनल है और अनु मलिक ने यहीं से कहो न कहो की धुन को कॉपी किया है।
यूजर्स ने किया अनु मलिक को ट्रोल
एक यूजर ने ये गाना सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-जो लोग कन्फ्यूज हैं, उनके लिए बता दूं कि ये ओरिजिनल गीत है और "कहो न कहो" को अनु मलिक इसी गीत से कॉपी किया था। वहीं कुछ यूजर्स कहते नजर आए कि आप मुंबई कब जा रहे हैं। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने भी लिखा, धोखेबाज अपनी चोरी की गई धुनों के राइट्स भी नहीं खरीदते और दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं। फिलहाल त्साही हलेवी के मुंह ये गाना सुनने के बाद आपको भी 'कहो न कहो' की धुन जरूर याद आ जाएगी।
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Delhi: Israeli series Fauda actor Tsahi Halevi hums a few lines from the song 'Tamally Ma'ak'. pic.twitter.com/xCQN16Tvgx
— ANI (@ANI) May 5, 2022
'फौडा' सीरीज के स्टार त्साही हलेवी न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि वह एक अच्छे सिंगर भी हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी भाषा में 'यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
What an evening - Fauda actor @TsahiHalevi is not just a great actor , he is amazing singer , left us spell bound by singing ‘ tere jaisa yaar kahan … see till end to get glimpse of Indian star @AdityaRajKaul pic.twitter.com/flLioOTSBt
— Naveen Kapoor (@IamNaveenKapoor) May 5, 2022