{"_id":"5bb07dc3867a554f167e16df","slug":"ishan-khattar-said-shahid-kapoor-is-my-first-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई शाहिद को गुरु मानते हैं ईशान, धड़क से मिली है बॉलीवुड में पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े भाई शाहिद को गुरु मानते हैं ईशान, धड़क से मिली है बॉलीवुड में पहचान
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर
अभिनेता ईशान खट्टर अपने बड़े भाई शाहिद कपूर को अपना गुरु करार दिया है। ईशान ने बताया कि शाहिद अनुभवी डांसर होने के साथ साथ उनके सलाहकार भी हैं। ईशान ने बताया कि शाहिद ने उन्हें कई अलग-अलग तकनीक के माध्यम से डांस सिखाया है। यही वजह है कि ईशान उनको अपना शिक्षक और सलाहकार मानते हैं।
विज्ञापन
ईशान ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पेशेवर जीवन को लेकर भी भाई से चर्चा की थी। ईशान ने मीडिया से कहा मैंने फिल्म में काम करने को लेकर भाई और मां के साथ विचार-विमर्श किया था। मैंने उन्हें बताया था कि यह करने जा रहा हूं। मुझे लगता है कि अगर आप किसी के नजदीक हैं तो उनसे वे चीजें जरूर साझा करना चाहेंगे जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
ईशान के मुताबिक भाई शाहिद नहीं चाहते कि वह उनके साथ या अपनी मां के साथ सब कुछ साझा करें। बावजूद इसके ईशान अपनी मां और भाई के साथ चीजें साझा करना पसंद करते हैं। ईशान ने ईरानी फिल्म निर्माता माजिद माजिद के बियांड द क्लाउड्स के साथ अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी लेकिन बॉलीवुड में पहचान उन्हें फिल्म धड़क से मिली। अभिनेता ने कहा कि उनके परिवार में उनकी मां पहली डांसर थीं।
विज्ञापन