फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie

Homebound: क्या है ऑस्कर में चयनित 'होमबाउंड' की कहानी? अब तक इन विदेशी फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी प्रदर्शित

Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
सार

Homebound Movie Story: फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है। यह फिल्म जल्द ही भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानते हैं इस फिल्म की कहानी

विज्ञापन
Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर आज शुक्रवार को बड़ी खबर आई। यह फिल्म इस साल प्रतिष्ठित अकादमी फिल्म पुरस्कारों में भारत का मान बढ़ाएगी। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है। भारत में अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। फिल्म की कहानी काफी भावुक कर देने वाली है। 

विज्ञापन


Homebound Movie Review: दोस्ती, दर्द और समाज की बेड़ियों में जिंदा बची उम्मीद; एक कहानी जो आपको रुला देगी

विज्ञापन

Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie
'होमबाउंड' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है 'होमबाउंड' की कहानी?
इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर आधारित है। मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा)। दोनों का सपना है पुलिस की वर्दी पहनना। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें बार-बार उनके रास्ते में आ खड़ी होती हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन सचमुच काफी हैं, या हमारे सपनों से भी बड़ी समाज की ये पुरानी जंजीरें हैं। कहानी में सुधा भारती (जान्हवी कपूर) का किरदार रोशनी की तरह आता है। वह हालात से लड़ते हुए भी बड़े सपने देखती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Homebound (@homeboundthefilm)


Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie
नीरज घेवान - मसान फिल्म का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया

किसने किया है निर्देशन?
इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है, जिन्होंने 'मसान' (2015) फिल्म सिनेमा को दी है। इस फिल्म को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म 'होमबाउंड' लगातार चर्चा में है। भारत में 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म विदेशों में आयोजित हुए कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है।

विज्ञापन

Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie
'होमबाउंड' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में हुई प्रदर्शित
को इस साल प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। मई में आयोजित हुए फेस्टिवल में 'होमबाउंड' अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में चुनी गई थी। 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने टीम के लिए लगभग 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पल फिल्म की पूरी टीम के लिए भावुक कर देने वाला था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


Ishaan Khatter Vishal Janhvi Homebound selected as India official entry for Oscars Know About Story Of Movie
होमबाउंड कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंची 
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' का चयन टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2025 के लिए भी हुआ। 'होमबाउंड'  TIFF के गाला प्रेजेंटेशन में प्रदर्शित हुई। 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी 'होमबाउंड' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।  इसके अलावा TIFF पीपुल्स चॉइस इंटरनेशनल अवॉर्ड में शामिल इस फिल्म को दूसरा रनर-अप का खिताब मिला। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Homebound (@homeboundthefilm)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed