फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   isha koppikar birthday she has won black belt in Taekwondo

Isha Koppikar Birthday: कल है 'खल्लास' गर्ल ईशा कोप्पिकर का बर्थडे, ताइक्वांडो में जीत चुकी हैं ब्लैक बेल्ट

Sat, 18 Sep 2021 07:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Sep 2021 07:50 PM IST
सार

कल यानी कि 19 सितंबर को एक्टर और पॉलिटिशियन ईशा कोप्पिकर का जन्मदिन है। वो 19 सितंबर 1976 को पैदा हुई थीं। फिल्म कंपनी के गाने “खल्लास” से ईशा चर्चा में आई थी। इस फिल्म में उनका आयटम नंबर काफी हिट हुआ था।

विज्ञापन
isha koppikar birthday she has won black belt in Taekwondo
Isha Koppikar - फोटो : Social Media

विस्तार

कल यानी कि 19 सितंबर को एक्टर और पॉलिटिशियन ईशा कोप्पिकर का जन्मदिन है। वो 19 सितंबर 1976 को पैदा हुई थीं। फिल्म कंपनी के गाने “खल्लास” से ईशा चर्चा में आई थी। इस फिल्म में उनका आयटम नंबर काफी हिट हुआ था। वो अभिनय और डांस के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। ईशा कोप्पिकर ने साल 1997 में फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है और न ही इंडस्ट्री में उनको उस तरह की सफलता मिली है।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने सपोर्टिंग अभिनेत्री के तौर पर काफी काम किया है।

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं ईशा कोप्पिकर
ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने काफी अवसरों पर ताइक्वांडो वाला अपना टैलेंट दिखाया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।  उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में एक फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद उनको विज्ञापनों में काम मिलना शुरू हुआ था। तमिल फिल्म चंद्रलेखा से डेब्यू करने वाली ईशा ने हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से डेब्यू किया।
विज्ञापन


उन्होंने टिम्मी नारंग से शादी की है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। हालांकि उनका नाम एक्टर इंदर कुमार के साथ भी जुड़ा था। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं उठी थीं, लेकिन साल 2009 में उन्होंने टिम्मी से शादी कर ली। इस वक्त ईशा एक होटल की मालकिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed