फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is 'Mann Ki Baat' copyrighted phrase now? Censor Board thinks so

'मन की बात' पर खफा हुआ सेंसर बोर्ड, निलहानी बोले- डायलॉग हटाओ

Fri, 24 Mar 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Fri, 24 Mar 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Is 'Mann Ki Baat' copyrighted phrase now? Censor Board thinks so
पहलाज निहलानी - फोटो : ANI
डैक्सिन छाड़ा की आने वाली फिल्म 'समीर' में कोई आपत्तिजनक कंटेंट ना होने के बाद भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल सकती है। दरअसल इस फिल्म में प्रधानमंत्री के रेडियो शो के नाम 'मन की बात' को डायलॉग के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड इससे खफा है और उसे फिल्म से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ना तो कोई आपत्तिजनक कंटेंट है और ना ही किसी तरह का अडल्ट या भड़काऊ कंटेंट है, बावजूद इसके सेंसर बोर्ड की तीखी नजर इस फिल्म पर है।
विज्ञापन


'समीर' फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे जीशान मोहम्मद जब हीरो से कहता है 'एक मन की बात कहूं? तुम केरेक्टर अच्छा बना लेते हो!' इस पर हीरो कहता है,'वैसे सर, चाय से चू*****या बनाना आप ही से सीखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर करने वाली बात ये है कि सेंसर बोर्ड को दूसरी लाइन में कहे गए आपत्तिजनक शब्द से कोई दिक्कत नही है, सिर्फ मन की बात डायलॉग के प्रयोग करने पर सेंसर बोर्ड सीन को फिल्म से काटने की मांग कर रहा है।

फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने उनसे 'मन की बात' शब्द के हटाने के लिए कहा और जब उन्होंने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहालनी से इस बारे में बात की तो सेंसर बोर्ड के चेयरमैन ने उनसे कहा पीएम का रोडियो शो है, डिलीट कर दो।
 

सेंसर बोर्ड के निर्णय को डायरेक्टर देंगे चुनौती

Is 'Mann Ki Baat' copyrighted phrase now? Censor Board thinks so
वहीं इस फैसले से डायरेक्टर संतुष्ट नही हैं और उन्होने बताया है कि वो इसे चैलेंज करने की तैयारी में है।

बता दें इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'अनारकली ऑफ आरा' में भी सेंसर बोर्ड ने एक डायलॉग पर कैंची चलाई थी।

डायलॉग था 'अगर तुम अमिताभ बच्चन बनकर आए हो, तो चाहती हो कि हम भी अमरीश पुरी बन जाए?' इसपर सेंसर बोर्ड ने कहा था कि इस डायलॉग में अमिताभ बच्चन और अमरीश पुरी का नाम इस्तेमाल किये जाने के कारण लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

बाद में डायलॉग में बदलाव कर 'अमिताभ बच्चन' की जगह 'आएं बाएं' और 'अमराश पुरी' की जगह 'दाएं बाएं' कर दिया गया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed