क्या प्रेगनेंट हैं बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालिया कुछ इशारों पर गौर करें तो साफ है, कि रानी मुखर्जी के घर जल्दी ही नया मेहमान आने वाला है। रानी मुखर्जी पिछले काफी दिनों से मीडिया से दूरी बनाएं हुए हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, रानी का मीडिया से दूरी की वजह उनकी प्रेगनेंसी है।
रानी मुखर्जी ने पिछले साल अप्रैल में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। पिछले काफी समय से रानी के लंदन में होने की खबर है और माना जा रहा है कि वो अपनी प्रेगनेंसी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं चहतीं इसीलिए भारत से बाहर हैं।
पिछले साल आई उनकी फिल्म मर्दानी के बाद उन्होनें कोई फिल्म भी साइन नहीं की है, जिससे उनकी प्रेगनेंसी की खबरों को ताकत मिली है।
रानी मुखर्जी पहन रही हैं ढ़ीले कपड़े, मतलब!
पिछले काफी दिनों से अगर कभी रानी कहीं नजर आई भी हैं तो वो काफी ढीले कपड़े पहने हुए दिखी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि चोपड़ा परिवार में जल्दी ही किलकारियां गूंजेगी। हालांकि रानी मुखर्जी ने ना तो अपने प्रेगनेंट होने को स्वीकारा है और ना ही इस बात से इंकार किया है।
हाल ही में खबर आई है कि रानी मुखर्जी को दाऊद की बहन हसीना की जिंदगी पर बन रही फिल्म में हसीना को रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होने मना कर दिया। इसके बाद ये रोल सोनाक्षी सिन्हा की झोली में चला गया। अब जाहिर है कि रानी भले ही ना कहें लेकिन फिल्म साइन ना करना, सार्वजनिक जगहों पर ना दिखना, ढ़ीले कपड़े तो काफी कुछ कह रहे हैं।