फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar reveals the reason women found him attractive says he always respected women

Sutapa Sikdar: इस वजह से महिला फैंस को आकर्षक लगते थे इरफान खान, अभिनेता की पत्नी ने वजह का किया खुलासा

Tue, 08 Aug 2023 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो हमेशा जीवित रहेगी।

विज्ञापन
Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar reveals the reason women found him attractive says he always respected women
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो हमेशा जीवित रहेगी। वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट हमेशा रहती थी। अब हाल ही में,  सुतापा सिकदर ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों अभिनेता महिलाओं को सेक्सी लगते थे।

विज्ञापन

इस वजह से महिलाओं को सेक्सी लगते थे इरफान
 हाल ही में, दिवंगत अभिनेता इरफान खान को जानने और समझने के लिए आलोचक और लेखिका शुभ्रा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी पुस्तक इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज किताब लॉन्च की। दिवंगत इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर, जो खुद एक प्रशंसित लेखिका और निर्माता भी हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सुतापा ने बताया कि आखिर क्यों अभिनेता महिलाओं को इतने प्यारे और सेक्सी लगते थे।

Bollywood Actor: कभी इंडस्ट्री पर राज करता था यह बच्चा, एक साल में रिलीज होती थीं दस फिल्में! आपने पहचाना?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुतापा ने साझा किया अभिनेता से जुड़ा किस्सा
सुतापा ने कहा, ‘वह सेक्सी थे क्योंकि वह एक साफ दिल और नाजुक आदमी थे। वह चीजों को बहुत ही सादगी से करने में विश्वास रखते थे। उनके अंदर बाकी आदमियों की तरह वह घमंड नहीं था, जो आमतौर पर पुरुषों में देखी जाती है।  नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे, उन्हें यह पता था कि इरफान से हर लड़की को ही प्यार हो जाता था। मेरी क्लास में जो मूर्ख लड़कियां होती थीं। वह भी इरफान से प्यार कर बैठती थीं।’

Mahesh Sharma: 'सनम बेवफा' फेम मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

धर्मेंद्र को भी बताया सेक्सी
सुतापा ने आगे कहा कि महिलाओं को इरफान बहुत आकर्षक लगते थे। इसका कारण यह भी था कि वह महिलाओं का सम्मान करते थे। सुतापा के अनुसार, अभिनेता ने हमेशा अपने सह-अभिनेत्रियों के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता साझा किया और वह इसे बहुत ही आकर्षक मानती हैं। हालांकि, इवेंट के दौरान सुतापा ने यह भी बताया कि महिलाएं भी मानती हैं कि धर्मेंद्र सबसे सेक्सी पुरुष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed