फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Rejected Gadar Devdas Movies Chi Chi Alone Gave Competition To All Three khans Of Industry

Bollywood Actor: कभी इंडस्ट्री पर राज करता था यह बच्चा, एक साल में रिलीज होती थीं दस फिल्में! आपने पहचाना?

Tue, 08 Aug 2023 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

आपकी मदद के लिए बता दें कि यह बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर रहा है। कॉमेडी फिल्मों के जरिए तो इन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है, इसके अलावा इनके डांस का जादू भी खूब चला।

विज्ञापन
Govinda Rejected Gadar Devdas Movies Chi Chi Alone Gave Competition To All Three khans Of Industry
आज मशहूर एक्टर है यह मासूम बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस और सितारों के बीच की दूरी काफी हद तक कम हुई है। अपने चहेते सितारों की फिल्मों के साथ-साथ लोग उनकी निजी जिंदगी में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। इस कड़ी में वे स्टार्स के बचपन की फोटोज काफी पसंद करते हैं। इन दिनों यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी घूम रही है। तस्वीर में दिखाई दे रहे इस मासूम बच्चे को क्या आप पहचान पा रहे हैं?

विज्ञापन


एक साल में रिलीज होती थीं दस फिल्में
आपकी मदद के लिए बता दें कि यह बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर रहा है। कॉमेडी फिल्मों के जरिए तो इन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है, इसके अलावा इनके डांस का जादू भी खूब चला। इन्होंने अपने डांस का एक अलग ही स्टाइल विकसित किया। अपने अभिनय कौशल के दम पर इस स्टार ने अकेले ही खान तिकड़ी का मुकाबला किया और एक वक्त पर इनकी साल में दस फिल्में रिलीज हुआ करती थीं। शायद अब तो आप भी पहचान गए होंगे! अगर नहीं पहचाने हैं तो चलिए हम ही बता देते हैं।
विज्ञापन

शुक्ल पक्ष: फिल्म ‘कोई मिल गया’ के 20 साल पूरे होने पर जानिए की आखिर क्यों राकेश रोशन ने बदल दिया फिल्म का अंत
विज्ञापन
विज्ञापन


ठुकरा दी थीं 'देवदास' और 'गदर'
तस्वीर में दिखाई दे रहा यह बच्चा कोई और नहीं, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हैं। गोविंदा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर गोविंदा को 'गदर' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के ऑफर मिले थे, मगर उन्होंने यह फिल्में ठुकरा दी थीं। इतना ही नहीं, कभी इनकी साल में दस फिल्में रिलीज होती थी और लोकप्रियता में यह तीनों खान से अधिक फीस लिया करते थे।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने 'हार्ट ऑफ स्टोन' को-एक्ट्रेस गैल गैडोट को सिखाई तेलुगू, मजेदार वीडियो आया सामने

पिता ने अपनाने से कर दिया था इनकार!
बता दें कि गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था। दरअसल, जब वे अपनी मां के गर्भ में थे तो उनकी मां साध्वी बन गई थीं और जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाया नहीं। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि मेरे कारण मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी हैं। कुछ समय बाद जब लोगों ने उन्हें मेरे बारे में कहा कि कितना खूबसूरत बच्चा है, कितना अच्छा लड़का है, तब उन्होंने मुझे प्यार करना शुरू किया'।
Arjun Mathur: 'समलैंगिकता पर लोग अब खुले विचार रखते हैं', मेड इन हेवन की सफलता पर बोले अर्जुन माथुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed