फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   investigation against Sonakshi Sinha will not transform in mumbai said Moradabad official

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस की जांच मुंबई ट्रांसफर नहीं

Sat, 20 Apr 2019 01:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: anand anand Updated Sat, 20 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
investigation against Sonakshi Sinha will not transform in mumbai said Moradabad official
sonakshi sinha - फोटो : file photo
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस की जांच मुंबई ट्रांसफर नहीं की जाएगी। अफसरों ने जांच ट्रांसफर का फैसला बदल दिया है। कटघर निवासी व इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने फरवरी माह में कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित होना था। जिसमें सोनाक्षी को आना था। 
विज्ञापन


प्रमोद ने आरोप लगाया था कि उसने 37 लाख रुपये सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी पदाधिकारियों के एकाउंट में भेजे थे। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेते हुए केस की जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


कटघर पुलिस की ओर से अदालत में छह बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसमें पुलिस ने बताया कि प्रमोद और सोनाक्षी के बीच अनुबंध मुंबई में हुआ था। दोनों के बीच समस्त वार्ता मुंबई में हुई। जबकि कार्यक्रम भी दिल्ली में ही होना था। धनराशि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये मुंबई में ही प्राप्त की गई है। केवल केस का वादी यहां रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इस मामले की शिकायत अफसरों की और कटघर पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। अब अफसरों ने जांच ट्रांसफर का अपना फैसला बदल दिया। डीआईजी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि इस केस की जांच मुरादाबाद में ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed