{"_id":"26889a7a442335c3079c5b5da9ffc850","slug":"interview-of-ravi-kishan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सेक्स वर्कर भी बन सकता थाः रवि किशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं सेक्स वर्कर भी बन सकता थाः रवि किशन
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मों के बड़े अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि बचपन में वह मेल सेक्स वर्कर भी बन सकते थे।
विज्ञापन
अभिनेता रवि किशन ने एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर उनके पिता ने उन्हें बचपन में मारा-पीटा नहीं होता तो वह 'पुरुष यौनकर्मी' भी बन सकते थे।
रवि किशन ने अख़बार को बताया, "मेरे पिता का डेरी का व्यवसाय था जो किसी कारणवश बंद हो गया. मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं उसे दोबारा शुरू करूं। वह मुझे मारते थे लेकिन ये बात सच है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो मैं चरसी और लड़कीबाज़ बन गया होता।"
विज्ञापन
रवि किशन ने बताया कि उनके पिता उन्हें सलाह दिया करते, "अपनी ऊर्जा अच्छे कामों के लिए बचाकर रखो. लड़कियों के पीछे मत भागो. हमेशा एक ही औरत के बनकर रहो. पुरुष क्लिक करें यौनकर्मी मत बन जाना।
विज्ञापन
रवि किशन ने बताया कि हालांकि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फ़िल्मों में आएँ लेकिन उनकी नसीहतों की वजह से ही वह अपनी ज़िंदगी में संभल पाए।