फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video

OTT This Week: सितंबर के पहले सप्ताह एंटरटेनमेंट के शौकीनों की रहेगी मौज, OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्मों-सीरीज

Mon, 01 Sep 2025 09:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Sep 2025 09:00 AM IST
सार

OTT Release This Week: 01 सितंबर से नए महीने की शुरुआत हो रही है और इसी के साथ नया वीक भी शुरू हो रहा है। इसी के साथ नई-नई फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देंगी। इस बार क्या है पिटारे में? जानिए

विज्ञापन
Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों 'वॉर 2', 'कुली' और 'परम सुंदरी' सजी हुई हैं। मगर, ओटीटी का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। हर नए सप्ताह मनोरंजन के शौकीनों का सवाल होता है कि ओटीटी पर इस बार क्या खास आ रहा है? इस बार काफी कुछ दिलचस्प है। पिछले दिनों थिएटर में दस्तक दे चुकीं कुछ फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं, तो कुछ नई फिल्में भी दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। जानते हैं...

विज्ञापन

Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
'वेडनेसडे सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'वेडनेसडे सीजन 2'
हॉरर सीरीज 'वेडनेसडे सीजन 2' का पहला पार्ट अगस्त में रिलीज हुआ था। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड हैं। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट इस हफ्ते रिलीज हो रहा है। 'वेडनेसडे सीजन 2' का पार्ट 2' नेटफ्लिक्स पर 03 सितंबर से स्ट्रीम होगा। इसमें दो एपिसोड होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : X

'आंखों की गुस्ताखियां'
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जुलाई में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शनाया की यह डेब्यू फिल्म है। अब 05 सितंबर से इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
मालिक - फोटो : एक्स

'मालिक'
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मालिक' भी इस वीक ओटीटी पर आ रही है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 05 सितंबर से यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। राजकुमार राव के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं। 

Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
इंस्पेक्टर झेंडे - फोटो : वीडियो ग्रैब

'इंस्पेक्टर झेंडे'
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ अभिनीत फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 05 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। वे मधुकर बापूराव झेंडे के रोल में होंगे, जो फरार किलर (जिम सर्भ) को पकड़ने निकलते हैं।

 

Inspector Zende Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan these Movies will release on OTT This Week Netflix Prime Video
फिल्म 'जूनियर' - फोटो : सोशल मीडिया

'जूनियर'
साउथ फिल्म 'जूनियर' भी इस वीक रिलीज होने वाली है। कीर्ति रेड्डी और श्रीलीला अभिनीत यह फिल्म 05 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं। 

'द पेपर'-'टास्क'
इसके अलावा अमेरिकी वेब सीरीज 'द पेपर' भी इस वीक रिलीज होगी। यह जियो हॉटस्टार पर 05 सितंबर से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को ग्रेग डेनियल और माइकल कोमन ने बनाया है। अमेरिकन एक्टर मार्क रुफ्फालो की क्राइम ड्रामा 'टास्क' भी इस हफ्ते की लिस्ट में है। यह 07 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed