फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian filmmaker Kabir Khan faces angry protest at Karachi airport

भारत के मशहूर फिल्म डायरेक्टर पाकिस्तान में फंसे, जूते दिखाए गए

Wed, 27 Apr 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Indian filmmaker Kabir Khan faces angry protest at Karachi airport

सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान के पाकिस्तान में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है। एक सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए कबीर को कराची एयरपोर्ट पर जूते दिखाए गए। कबीर खान को एक ग्रुप ने उस वक्त टारगेट किया जब वो लाहौर जाने के लिए कराची एयरपोर्ट पर पहुंचे। लाहौर में वो एक सेमिनार में हिस्सा लेने जा रहे थे। कबीर इस दौरान जूते दिखाए गए और उनके खिलाफ नारे भी लगे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक कुछ युवकों का ये ग्रुप कबीर खान से उनकी फिल्मों के लिए नाराज है। कबीर खान की फिल्म फैंटम में पाकिस्तान को आतंकियों का गढ़ दिखाए जाने की बात कहते हुए उनका विरोध किया गया। प्रदर्शनकारी फैंटम में सैफ अली खान के डायलॉग 'घर में घुस के मारेंगे' से बेहद खफा थे। हालांकि कबीर खान ने प्रदर्शनकारियों के विरोध पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन


कबीर खान बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में एक हैं। उनकी फिल्मों का कथानक पाकिस्तान के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने अब तक पांच फिल्में बनाई हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2006 में काबुल एक्सप्रेस आई थी। इसमें कहानी आतंक के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में बनाई न्यू यॉर्क। कहानी प्यार का तड़का था, पर केंद्र में एक आतंकी ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2012 में उन्होंने पूरी तरह पाकिस्तान पर आधारित फिल्म बनाई, 'एक था टाइगर'। इसके बाद पिछले साल कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने भारत-पाक रिश्तों को लेकर एक बहस छेड़ दी। वह कई टीवी चैनलों भारत पाक और पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता के भारत वापसी के मुद्दों पर बहस करते हुए सुने गए।


लेकिन उन्होंने पिछले साल के आखिर में जो फिल्म बनाई उसने उन्हें पाकिस्तान में विलेन बना दिया। फिल्म थी 'फैंटम'। इसमें भारतीय एजेंट द्वारा मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद को पाकिस्तान में घुस कर गिरफ्तार करते हुए दिखाया गया। इससे नाराज हाफिज सईद के समर्थक अब उनके दुश्मन बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed