फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Post Issues Postcards Of Actor Puneeth Rajkumar To Celebrate His 50th Birth Anniversary

Puneeth Rajkumar: दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की 50वीं जयंती, इंडिया पोस्ट ने जारी किया पोस्टकार्ड

Mon, 10 Mar 2025 06:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

सोमवार को भारतीय डाक ने दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का पांच फोटो वाले पोस्टकार्ड का एक सेट लॉन्च किया। यह पोस्टकार्ड अभिनेता की 50वीं जयंती पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
India Post Issues Postcards Of Actor Puneeth Rajkumar To Celebrate His 50th Birth Anniversary
पुनीत राजकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@puneethrajkumar.official

विस्तार

कन्नड़ फिल्मों में पुनीत राजकुमार एक जाना-माना नाम रहे। कुछ साल पहले दक्षिण भारतीय के इस चर्चित सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी यादें अब भी जिंदा है। अब अभिनेता की 50वीं जयंती पर भारतीय डाक ने एक पोस्टकार्ड जारी किया है। 
विज्ञापन


दर्शक खरीद सकते हैं पोस्टकार्ड 
कर्नाटक सर्कल के पोस्टमास्टर जनरल एस राजेंद्र कुमार ने पीटीआई को बताया, ‘एक्टर पुनीत की 50वीं जयंती मनाने के लिए हमने अप्पू की गंधदागुडी अगरबत्ती के साथ मिलकर पिक्चर पोस्टकार्ड जारी किए हैं। 17 मार्च को पुनीत राजकुमार का जन्मदिन है।’ राजेंद्र कुमार आगे कहते हैं, ‘पोस्टकार्ड जमा करने वाले लोग पुनीत राजकुमार के पोस्टकार्ड कर्नाटक के फिलैटेलिक ब्यूरो से हासिल कर सकते हैं।’  
विज्ञापन


बाल कलाकार से बने सुपरस्टार पुनीत 
पुनीत राजकुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। 'बेट्टाडा हूवु' फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (33वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) का अवॉर्ड भी मिला। साल 2002 में 'अप्पू' नाम की फिल्म उनके यंग फिल्मी करियर की पहली फिल्म रही। इस फिल्म के कारण ही दर्शक उन्हें प्यार से अप्पू भी कहने लगे। इसके बाद तो पुनीत ने कई हिट फिल्में दीं। मीडिया और फैंस उन्हें कन्नड़ फिल्मों का पावर स्टार मानने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता के निधन से फैंस हुए दुखी 
पांच साल पहले हार्ट अटैक की वजह से 29 अक्टूबर 2021 को पुनीत का निधन हुआ। फैंस, पुनीत की आखिर झलक देखने को सड़कों पर उमड़ आए थे। इस कारण कर्नाटक में धारा 144 तक लगानी पड़ गई। लोग आखिर बार उन्हें देख सकें, इसके लिए उनका शव दो दिन के लिए एक स्टेडिम में रखा गया। इन दो दिनों में लगभग 30 लाख लोग पुनीत की आखिर झलक देखने के लिए आए और उन्हें श्रंद्धाजलि दी। पुनीत के जाने के बाद कन्नड़ सिनेमा सच में अधूरा सा हो गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed