फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh

Independence Day 2023: भारत की आजादी की लड़ाई को करीब से दिखाती हैं ये फिल्में, देखकर आ जाएगा आंखों में पानी

Sun, 13 Aug 2023 07:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 13 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

सभी के दिलों में भारत के इन वीर सपूतों की याद में गौरव से भर जाता है। हमारे देश की आजादी की लड़ाई दिखाने वाली कई शानदार फिल्में बनाई गई हैं, जो देशभक्ति और आजादी के संघर्ष को दिखाती हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh
स्वतंत्रता दिवस 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारा देश इस साल आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। आज हम जो आजादी की जिंदगी बिता रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के कारण है। वे स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में अपना योगदान दिया था। हर साल जब स्वतंत्रता दिवस आता है सभी के दिलों में भारत के इन वीर सपूतों की याद में गौरव से भर जाता है। हमारे देश की आजादी की लड़ाई दिखाने वाली कई शानदार फिल्में बनाई गई हैं, जो देशभक्ति और आजादी के संघर्ष को दिखाती हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में....  

विज्ञापन

Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh
लगान - फोटो : लगान
लगान

साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान' का नाम देशभक्ति से लबरेज फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारत की आजादी से पहले का दौर दिखाया गया है। उस दौरान अंग्रेज हम पर शासन करते थे। इस फिल्म की कहानी एक गांव में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन पर ब्रिटिश सरकार के 'कर' लगा दिया था। इस लगाए गए कर से मुक्त होने के लिए वे लोग अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं और जीत भी जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

'लगान' के एक साल बाद यानी 2002 में बड़े पर्दे पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान की आहुति देने वाले सेनानी भगत सिंह को लाती है। इस फिल्म में भगत सिंह के जीवन का हर अध्याय दिखाया गया है। उनके स्वतंत्रता सेनानी बनने से लेकर भगत सिंह के फांसी पर लटकाने तक सभी कुछ फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में मुख्य भूमिका में अजय देवगन थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 

विज्ञापन

Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh
गांधी फिल्म - फोटो : Social media
गांधी

'गांधी' साल 1982 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म देश के बापू यानी महात्मा गांधी के जीवन को करीब से दिखाती है। फिल्म में गांधी के बैरिस्टर बनकर लौटने से लेकर  ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत करने और फिर उनके निधन को भी दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था और 'गांधी' में अभिनेता बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 55वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस फिल्म का बोल बाला रहा था। अकेडमी अवॉर्ड में फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले थे।

Independence Day 2023 Patriotic Movies that show struggle of freedom Lagaan Gandhi The Legend Of Bhagat Singh
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

कंगना रणौत स्टारर 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी देशवासियों में आजादी पाने की भूख जगाने वाली झांसी की रानी पर आधारित है। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर बनी इस फिल्म में कंगना रणौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में अंग्रेजों के खिलाफ झांसी की रानी की लड़ाई और उनके संघर्ष को दिखाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed