फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Independence Day 2022: Singer composer Shankar Mahadevan sings Ae Watan song at Times Square in New York

Independence Day 2022: देशप्रेम के रंग में रंगे शंकर महादेवन, विदेशी धरा पर गाया 'ऐ वतन...',

Mon, 15 Aug 2022 08:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2022: Singer composer Shankar Mahadevan sings Ae Watan song at Times Square in New York
शंकर महादेवन

विस्तार

देश अपनी आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने के जश्न में डूबा है। देश ही नहीं, विदेशी धरा पर भी भारतीय इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। यहां भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ ही देर में तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।

विज्ञापन

तिरंगा थामे आए नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि महादेवन पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। एक हाथ में उन्होंने माइक पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ में तिरंगा थामे हुए नजर आ रहे हैं। वह गाना गाते नजर आ रहे हैं, 'ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू...'।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रोताओं ने भी मिलाए सुर
इस दौरान उनके आसपास खड़े लोगों का उत्साह देखने लायक है। श्रोताओं की भीड़ सिंगर के सुर में सुर मिलाती नजर आ रही है। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा है। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेशों में भी स्वतंत्रता दिवस किस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन

दुनियाभर में है अलग रौनक
बता दें कि देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश तिरंगे और देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। इस मौके पर विदेशी नेताओं ने भी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने भी भारत को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed