फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IND Vs AUS 2023 Shahrukh khan Wins fans heart over After He Helps Asha Bhosle With Her Cup in viral video

Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में दिखे शाहरुख खान के संस्कार, अभिनेता के विनम्र स्वभाव के मुरीद हुए फैंस

Mon, 20 Nov 2023 10:59 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 20 Nov 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
IND Vs AUS 2023 Shahrukh khan Wins fans heart over After He Helps Asha Bhosle With Her Cup in viral video
शाहरुख खान, आशा भोसले - फोटो : social media
रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। मैच देखने के लिए फिल्म जगत की तमाम हस्तियां अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी नजर आए। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। हर कोई अभिनेता के संस्कारों की तारीफ कर रहा है। आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में? जानते हैं...
विज्ञापन


आशा भोसले का सम्मान करते दिखें अभिनेता 
शाहरुख खान की विनम्र स्वभाव और तहजीब की हर तरफ तारीफ होती है। इस वीडियो में भी अभिनेता के ऐसे ही व्यवहार की झलक है। मैच के दौरान शाहरुख खान के बराबर में मशहूर गायिका आशा भोसले बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेता गायिका आशा भोसले का खाली कप लेते हुए एक व्यक्ति को देते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान आशा भोसले से यह भी पूछते हैं कि क्या उन्हें किसी और चीज की जरूरत है, जिस पर आशा भोसले मना करती हैं। फिर अभिनेता मैच का आनंद लेने के लिए गायिका और जय शाह के बीच बैठ जाते हैं। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बड़ों के प्रति उनके सम्मान को देख फैंस प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan Fanpage (@its.all.about.my.love.srk___)



यह भी पढ़ें: World Cup 2023: फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे ये टीवी सितारे, पोस्ट साझा कर बंधाया ढांढस

फैंस कर रहे तारीफ
शाहरुख खान के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, 'शाहरुख खान का अपने बड़ों के प्रति सम्मान वास्तव में दिल को छू लेने वाला है।' एक अन्य ने कहा, 'शाहरुख खान सच में बादशाह है।' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान सबसे विनम्र सुपरस्टार हैं जिन्हें दुनिया ने कभी देखा है और नहीं देखा जाएगा।' एक और यूजर ने कहा, 'एसआरके से प्यार करने के और भी कारण हैं।'

इस फिल्म में आएंगे नजर 
बता दें कि शाहरुख खान के अलावा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर सहित तमाम सितारे टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: Tiger 4: क्या बनने जा रही है 'टाइगर 4'? विश्व कप मुकाबले में सलमान खान ने अगले पार्ट पर हिंट देकर बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed