फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Incredible India issue Aamir Khan out Amitabh Bachchan in

अमिताभ होंगे अतुल्य भारत के नए ब्रांड एंबेसेडर

Thu, 07 Jan 2016 07:01 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Incredible India issue Aamir Khan out Amitabh Bachchan in

भारत सरकार के अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसेडर संबंधी विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अब इसके ब्रांड अंबेसेडर अभिनेता आमिर खान के बजाय अमिताभ बच्चन होंगे। पर्यटन मंत्रालय ने इसकी पूष्टि कर दी है कि आमिर खान की भूमिका अतुल्य भारत अभियान में पूरी हो गई है। विपक्ष इसे साजिश बता रहा है। आमिर खान ने भी अपना बयान जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के अनुसार सरकार और उस कंपनी का करार अब पूरा हो गया है, जिसके ब्रांड अंबेसेडर आमिर खान थे। ऐसे में कपनी के साथ आमिर की भूमिका भी समाप्त हो चुकी है। जबकि विपक्ष ने असमें साजिश करने का आरोप लगाया है। विपक्ष के मुताबिक सरकार कंपनी के बहाने असहिष्णुता वाले बयान के चलते आमिर खान को निशाना बना रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नई कंपनी के करार के साथ इसके नए ब्रांड एंबेसेडर का चुनाव भी हो गया है। इसके लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को चुना गया गया है। वह पहले से गुजरात पर्यटन के भी ब्रांड एंबेसेडर हैं। बीते दो दिनों से ये मामला गर्माया हुआ था। अब तय हो गया है कि आमिर ब्रांड एंबेसेडर नहीं रहे। अगली स्लाइड में जानिए, आमिर खान ने मामले पर क्या कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान ने मामले पर क्या कहा

Incredible India issue Aamir Khan out Amitabh Bachchan in

सरकार ने अतुल्य भारत अभियान विदेशों में भारत के पर्यटन स्‍थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया है। आमिर खान इस अभियान से काफी वक्त से जुड़े हुए थे। लेकिन अब जब आमिर को इससे बाहर कर दिया गया है तो आमिर ने अपनी बात रख दी है।

मामले पर आमिर खान ने कहा, 'मैं ब्रांड अबेसेडर रहूं, न रहूं, भारत अतुल्य है, मैं सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं'। उल्लेखनीय है कि आमिर खान उस वक्त से विवादों में हैं जब उन्होंने भारत में असहिष्णुता बढ़ने की बात कही थी।

आमिर ने आठवें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स कार्यक्रम में कहा था, ''पिछले 6-8 महीने से असुरक्षा और डर की भावना समाज में बढ़ी है। यहां तक कि मेरा परिवार भी ऐसा ही महसूस कर रहा है। मैं और मेरी पत्नी किरण ने पूरी जिंदगी भारत में जी है, लेकिन पहली बार उन्होंने मुझसे देश छोड़ने की बात कही। उन्हें अपने बच्चे के लिए डर लगता है।"

यही नहीं, आमिर ने कहा था, "उनकी पत्नी को इस बात का भी डर है कि आने वाले समय में हमारे आसपास का माहौल कैसा होगा? वो जब अखबार खोलती हैं तो उन्हें डर लगता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी अशांति बढ़ी है।'' इस बयान के बाद से आमिर कई लोगों और संगठनों के निशाने पर आ गए थे और उनको इस पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed