फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFI 2024 Randeep Hooda Praises Veer Savarkar Says He Always Wanted India to Be Militarily Strong

Randeep Hooda: रणदीप ने की वीर सावरकर की तारीफ, बोले- वह हमेशा भारत को सैन्य दृष्टि से सशक्त देखना चाहते थे

Sat, 23 Nov 2024 12:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:11 AM IST
सार

इफ्फी 2024 में स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सावरकर के संघर्षों को पर्दे पर उतारने के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
IFFI 2024 Randeep Hooda Praises Veer Savarkar Says He Always Wanted India to Be Militarily Strong
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म की टीम - फोटो : इफ्फी 2024

विस्तार

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की। इस फिल्म को भारतीय पैनोरमा खंड के उद्घाटन फीचर के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म की रचनात्मक यात्रा और इसके ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

रणदीप ने की सावरकर की तारीफ

इस दौरान फिल्म में वीर सावरकर की भूमिका निभाने वाले और इसके निर्देशक रणदीप हुड्डा ने फिल्म बनाने में आई चुनौतियों की तुलना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर सावरकर द्वारा उठाए गए संघर्षों से की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे वीर सावरकर की गुमनाम गाथा को सामने लाने का दायित्व मिला। वह हमेशा भारत को सैन्य दृष्टि से सशक्त देखना चाहते थे। आज हमारा वैश्विक प्रभाव पहले से कहीं अधिक बढ़ चुका है। यह फिल्म सशस्त्र संघर्ष के एक महत्वपूर्ण पहलू को उजागर करती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता के लिए हथियार उठाने की प्रेरणा पाई।"

विज्ञापन

अंजलि हुड्डा ने अनुभव किया साझा

फिल्म में भीकाजी कामा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंजलि हुड्डा ने फिल्म से अपनी समझ में वृद्धि की बात की। उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव था। मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में हमारे अनकहे नायकों पर और भी फिल्में बनाई जाएंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे भी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के अन्य कलाकार जय पटेल, मृणाल दत्त और अमित सियाल भी शामिल हुए। सभी ने भारतीय सिनेमा में इस तरह की फिल्मों के महत्व पर विचार साझा किया। फिल्म भारत की स्वतंत्रता संग्राम के कई अनकहे नायकों में से एक वीर सावरकर की गुमनाम गाथा को सामने लाती है, जो मातृभूमि के प्रति उनके अदम्य प्रेम और संघर्ष के दौरान उन्होंने जो यातनाएं सहीं, उन्हें बताती है।

Film All We Imagine As Light Screening: अली फजल-जोया अख्तर हुए स्क्रीनिंग में शामिल, कई और सितारे भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed