फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ibrahim Ali Khan Khushi Kapoor Starrer Film Nadaaniyan Song Tirkit Dhoom Troll By Social Media Users

Ibrahim Ali Khan: फिल्म ‘नादानियां’ में ‘पग घुंघरू बांध’ का रीमेक देख नाराज हुए फैंस, खुशी-इब्राहिम हुए ट्रोल

Mon, 10 Mar 2025 09:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान खुशी कपूर के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी खराब रेस्पॉन्स दिया। सोशल मीडिया पर लगातार यह फिल्म ट्रोल हो रही है। 

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Khushi Kapoor Starrer Film Nadaaniyan Song Tirkit Dhoom Troll By Social Media Users
नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ का एक सॉन्ग ट्रैक भी रिलीज हुआ। इसे इब्राहिम और खुशी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया। लेकिन इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग काफी नाराज दिखे। फिल्म ‘नादानियां’ के साथ-साथ इस नए गाने ‘पग घुंघरू बांध’ को लेकर खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान को ट्रोल कर दिया।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री
विज्ञापन

नेटिजन्स बोले गाना खराब कर दिया 
सोमवार को खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने एक सॉन्ग ट्रैक शेयर किया है, यह उनकी फिल्म ‘नादानियां’ से जुड़ा है। दरअसल, यह अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया मशहूर गीत ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची’ का रीमेक है। इस गाने का रीमेक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी दुखी और नाराज दिखे। खुशी और इब्राहिम की पोस्ट पर ही नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक साेशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक बेहतरीन सॉन्ग को बॉलीवुड ने खराब कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन




एक्टर्स को एक्टिंग सीखने की सलाह दी 
आगे कमेंट सेक्शन में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इब्राहिम अली खान को एक्टिंग सीखने की सलाह दी। ज्यादातर यूजर्स इब्राहिम और खुशी को ट्रोल करते दिखे। वहीं कुछ ने इन यंग एक्टर्स का सपोर्ट भी किया। लेकिन सच यही है कि फिल्म ‘नादानियां’ में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की एक्टिंग देखकर दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Boney Kapoor: श्रीदेवी की इस हिट फिल्म का सीक्वेल बनाएंगे बोनी कपूर, बेटी खुशी निभाएंगी मुख्य भूमिका !

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘नादानियां’ की कहानी में रेंटल बॉयफ्रेंड का कॉन्सेप्ट है। वैसे तो जनरेशन जी (Gen Z) को ध्यान में रखकर यह फिल्म बनी लेकिन उन्हें भी यह बिल्कुल पसंद नहीं आई है। वैसे भी रेंटल बॉयफ्रेंड वाला आइडिया कई सीरीज, फिल्मों में यंग ऑडियंस ने देखा है। कई कोरियन ड्रामा फिल्म, टीवी शाे में रेंटल बॉयफ्रेंड वाली कहानियां दिखाई जा चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed