फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IBD celebrates 3 cinema ke 110 saal bemisaal mumbai this theater still sell shahrukh khan film ticket in 30 rs

Shahrukh Khan: इस थिएटर में 30 रुपए में दिखाई जाती है शाहरुख की फिल्म, हर रविवार को हाउसफुल रहता है शो

Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
सार

आईबीडी के मंच पर हुए सिनेमा के जश्न में शो में शामिल मेहमान जज फराह खान के साथ सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुईस और गीता कपूर ने भी सिनेमा से जुड़े कई शानदार एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।

विज्ञापन
IBD celebrates 3 cinema ke 110 saal bemisaal mumbai this theater still sell shahrukh khan film ticket in 30 rs
मनोज देसाई, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के सेट पर 'सिनेमा के 110 साल बेमिसाल' सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के शानदार सफर को एक ट्रिब्यूट देते हुए सभी कंटेस्टेंट्स ने राज कपूर, किशोर कुमार, शम्मी कपूर, आरडी बर्मन और अमिताभ बच्चन जैसे बेहतरीन सितारों के अलावा धर्मेंद्र एवं हेमा मालिनी, ऋषि कपूर एवं नीतू सिंह जैसी बॉलीवुड की सबसे यादगार जोड़ियों के गानों पर जोरदार परफॉर्मेंस दिया। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान भी शो में पहुंची।

विज्ञापन


भारतीय सिनेमा की इस यात्रा में मशहूर कलाकारों ने ही नहीं पर्दे के पीछे के कई लोगों ने भी अपना अहम योगदान दिया। जिसके चलते इंडियाज बेस्ट डांसर में मराठा मंदिर सिनेमा और जी 7 मल्टीप्लेक्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई, बॉलीवुड आर्ट प्रोजेक्ट के फाउंडर रणजीत दहिया और फिल्म इंडस्ट्री की पहली स्टंट वूमन रेशमा पठान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुंबई का मशहूर मराठा मंदिर सिनेमा आज भी लोगों के लिए उनके चहेते कलाकारों की फिल्मों को दिखाया जाता है। मुगल-ए-आजम से लेकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी आइकॉनिक फिल्मों को दिखाया जाता है। मनोज देसाई ने फिल्मों के प्रति अपने जुनून और भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज देसाई ने बताया कि मुगल-ए-आजम फिल्म 17 सालों तक हमारे सिनेमा में चली थी। जिसके बाद शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे को 28 सालों से पर्दे पर दिखाया जा रहा है। मराठा मंदिर सिनेमा में इस फिल्म को आज भी दिखाया जाता है। इस फिल्म का टिकट 30 रुपये है और हर रविवार को फिल्म का शो हाउसफुल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed