फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I would love to make 'Tere Naam 2'

आ रही है 'तेरे नाम-2', जल्द ही पर्दे पर दिखेगा 'राधे'!

Thu, 20 Aug 2015 08:45 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
I would love to make 'Tere Naam 2'

सलमान खान के स्पेशल हेयर स्टाइल की फिल्म 'तेरे नाम' का सीक्वल जल्दी ही बन सकता है। 2003 में आई सलमान खान और भूमिका चावला की ये फिल्म उस समय सुपरहिट रही थी। सलमान खान का हेयर स्टाइल भी काफी लोकप्रिय हुआ था। तब गली-गली में राधे भय्या (सलमान का फिल्म में नाम) दिखने लगे थे।

विज्ञापन


अब फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक का कहना है। कि वो इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं। सतीश कौशिक ने कहा है कि वो जरूर तेरे नाम-2 बनाएंगे। कौशिक ने ये बाते पीटीआई से कही हैं। सतीश का कहना है कि अगर कभी 'तेरे नाम 2' बनती है, तो मैं वह पहला आदमी रहूंगा जो सबसे पहले इस प्रोजेक्ट में लग जाऊंगा।
विज्ञापन


सतीश ने कहा कि हजारो लोग मुझे ट्विटर और फेसबुक पर फिल्म बनाने के बारे में मुझसे पूछ रहे हैं। मैं ऐसा करना पसंद करूगा। लेकिन कब और कैसे मुझे पता नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

'हां सलमान खान भी फिल्म में होंगे'

I would love to make 'Tere Naam 2'

सतीश कौशिक ने कहा कि सलमान के बिना 'तेरे नाम' के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता है। उन्होने कहा कि अब सलमान एक बिल्कुल अलग कलाकार हैं, वो अब 2003 वाले सलमान नहीं है, निश्चित ही वो अब बड़े स्टार हो गए हैं। सतीश ने कहा कि सलमान की सफलता हर चीज से परे है और वह सुपरस्टार से बढ़ कर हैं।

सतीश ने कहा कि मेरा भरोसा है कि सलमान भी तेरे नाम के सीक्वल में जरूर दिलचस्पी दिखांगे। 2003 में आई 'तेरे नाम' के बाद सलमान के स्टारडम में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी। तेरे नाम की रिलीज के वक्त सलमान के सितारे आज की तरह बुलंद नहीं थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हे काफी मदद की। अब देखते हैं कि 'तेरे नाम-2' की सतीश और सलमान के प्रशंसकों की ख्वाहिश पूरी होती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed