Saba Azad Birthday: ऋतिक रोशन ने सबा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर साझा कीं प्यारी तस्वीरें
ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, यह जोड़ी साथ में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। अपनी प्रेमिका सबा को ऋतिक ने उनके जन्मदिन पर बहुत ही प्यारे अंदाज में विश किया है।
विस्तार
अभिनेत्री और गायिका सबा आजाद ऋतिक रोशन की जिंदगी में प्यार की बहार बनकर आईं। उनके आने से ऋतिक की जिंदगी खुशियों से भर गई है। वह जब भी सबा के साथ होते हैं, तो एक खास किस्म का सुकून महसूस करते हैं। सबा के साथ और प्यार के बारे में ऋतिक कई बार बात कर चुके हैं। कल सबा के जन्मदिन पर ऋतिक ने बहुत ही प्यारा बर्थ डे मैसेज इंस्टाग्राम पर लिखा और साथ में दोनों की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
सबा को जन्मदिन के साथ कहा शुक्रिया
ऋतिक ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर लिखा-'हैप्पी बर्थड सा।' आगे वह लिखते हैं-'थैक्यू यू फॉर यू।' ऋतिक रोशन सबा को अपनी जिंदगी में पाकर काफी खुश हैं, इसलिए वह उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी और सबा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह किसी जगह पर वैकेशन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में साइकलिंग करते हुए दिख रहे हैं और भी कई मस्ती भर पले दोनों साथ में बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे खिले हुए हैं और साफ नजर आ रहा है कि ऋतिक और सबा प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं।
View this post on Instagram
चुपचाप कर चुके हैं ऋतिक और सबा शादी
एक इंस्टाग्राम पोस्ट ऋतिक रोशन ने कुछ दिन पहले भी सबा को लेकर की, इसमें उन्होंने दोनों की एक फोटो लगाई और कैप्शन लिखा-'हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर।' यह कैप्शन पढ़ने के बाद अफवाह उड़ने लगी कि ऋतिक और सबा ने चुपचाप शादी कर ली है। लेकिन इस बारे में दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन भी करती हैं सबा को पसंद
ऋतिक रोशन की प्रेमिका सबा आजाद को उनकी पूर्व पत्नी सुजैन भी काफी पसंद करती हैं। कई बार वह सबा के साथ नजर आई हैं। वह प्यार से सबा को 'डार्लिंग साबो' कहती हैं। ऐसा कम ही होता है कि किसी की पूर्व पत्नी और मौजूदा प्रेमिका के बीच इतना प्यारा रिश्ता हो।