फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik roshan, Sussanne granted divorce

टूट गई ऋतिक-सुजैन की 14 साल पुरानी शादी

Sun, 02 Nov 2014 07:44 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan, Sussanne granted divorce

ऋतिक और उनकी पत्नी सुजैन खान की 14 साल पुरानी शादी टूट गई है। शनिवार को ब्रांद्रा कोर्ट ने दोनो ही पक्षों की आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पर मुहर लगा दी है। इस बात की पुष्टि कर दी गई है। ऋतिक रोशन की वकील मृणालिनी देशमुख ने तलाक की पुष्टि की।

विज्ञापन


कोर्ट के इस फैसले से यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी। हालांकि दोनों के बच्चों की कस्टडी किसे मिलेगी, इस बात का फैसला अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

31 को होनी थी सुनवाई

Hrithik roshan, Sussanne granted divorce

सुजैन के तलाक के केस की सुनवाई कोर्ट में 31 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन इस अंतिम सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए ऋतिक रोशन उपलब्‍ध नहीं हो सके थे। अब उनके उपलब्‍ध होने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया।

ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं। दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फ़ैसला किया था। इसके बाद से यह कानूनी प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed