Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan shares Siddharth Anand deepika padukone anil kapoor karan singh grover film fighter new poster

Fighter: 'फाइटर' की रिलीज के लिए एक-एक दिन गिन रहे ऋतिक रोशन, फिल्म का नया पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

Thu, 18 Jan 2024 05:46 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 18 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

आज ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'फाइटर' फिल्म का एक पोस्टर को साझा किया है।

विज्ञापन
hrithik roshan shares Siddharth Anand deepika padukone anil kapoor karan singh grover film fighter new poster
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। दर्शकों में दीपिका और ऋतिक की इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। फिल्म के निर्माताओं से लेकर सितारों तक, सभी हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर दर्शकों से साझा कर रहे हैं। आज ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'फाइटर' फिल्म का एक पोस्टर को साझा किया है।

फैंस हुए पोस्टर के दीवाने
ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 'फाइटर' का एक धांसू पोस्टर को साझा किया। उस पोस्टर में ऋतिक एक लड़ाकू विमान के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। एयरफोर्स की वर्दी में ऋतिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पोस्टर को साझा करते हुए ऋतिक ने लिखा है, 'बस एक और सप्ताह का इंतजार, 25 जनवरी को यह फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' पोस्टर साझा करने के तुरंत बाद ही ऋतिक रोशन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी। दर्शक ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
विज्ञापन


12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं ये हसीनाएं, एक तो हुई थीं फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में होंगे ये सितारे
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ये एक्शन फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फाइटर के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पुलवामा हमले पर आधारित है। फिल्म में दीपिका और ऋतिक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 'फाइटर' में दीपिका के किरदार का नाम 'स्क्वाड्रन लीडर मीनल' है और ऋतिक 'स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया' की भूमिका में होंगे।  

Chiranjeevi: चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित! गणतंत्र दिवस पर होगी पुरस्कारों की घोषणा

इस दिन रिलीज होंगी 'फाइटर'
ऋतिक और दीपिका के इस हाई वोल्टेज एक्शन फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दर्शकों को काफी एरियल एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed