फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan in ranbir kaitrena life

कैटरीना और रणबीर के बीच आ पसरे हैं ऋतिक

Fri, 13 Jun 2014 01:39 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan in ranbir kaitrena life

जब दक्षिण अफ्रीका में फिल्म 'जग्गा जासूस' के सेट पर कैट ने रणबीर के सामने ऋतिक की तुलना की तो यह बात रणबीर सहन नही कर पाए और दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हुई।

विज्ञापन


आजकल रणबीर और कैट एक बार फिर से खबरों में हैं। लेकिन अपनी गुप-चुप डेट के लिए नहीं बल्कि आपसी झगडे के लिए। जहाँ कुछ दिनों पहले ही दोनों आपसी झगड़े के लिए खबरों में थे वहीं एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। हालाँकि पहली बार तो कारण का पता नहीं चल पाया था। लेकिन इस बार इस झगड़े का कारण रणबीर के सामने कैट के द्वारा ऋतिक का ज़िक्र करना कहा जा रहा है।

विज्ञापन

इन दिनों हैं साथ-साथ

hrithik roshan in ranbir kaitrena life

ज्ञात हो तो इन दिनों रणबीर और कैट दोनों ही अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए कैपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं शूट के दौरान जब रणबीर पर एक एक्शन दृश्य फिल्माया गया, तो कैट ने रणबीर के सामने ऋतिक का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसा ही दृश्य 'बैंग बैंग' में ऋतिक ने भी किया था।

बस फिर किया था इस बात को सुनते ही रणबीर गुस्से में बिफर पड़े और दोनों के बीच जमकर बहस हो गई। ​जिसके बाद सेट का भी माहौल इतना गर्म हो गया कि फिल्म की टीम को शूटिंग रोकनी पड़ी।

ऋतिक को लेकर सहज नहीं हैं

hrithik roshan in ranbir kaitrena life

अगर सूत्रों की माने तो रणबीर ऋतिक को लेकर सहज महसूस नहीं करते और जिसका कारण हैं कैट और ऋतिक के बीच की नजदीकियों की खबरें उड़ना।

​अगर दक्षिण अफ्रीका से आई इन खबरों पर अगर यकीन किया जाए तो कैट के द्वारा की गई ऋतिक की तारीफ़ से रणबीर ने अपना आपा खो दिया और ये शूट दोबारा से सिर्फ तभी शुरू हो पाई जब कैट ने रणबीर से इस बात के लिए माफ़ी मांगी और ये वायदा किया कि अब वह कभी भी दोबारा से उनकी तुलना किसी और से नहीं करेंगी


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed