फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan denies 400 Crores alimony rumours

'मुझसे मेरी पूर्व पत्नी ने नहीं मांगे 400 करोड़'

Fri, 01 Aug 2014 12:01 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan denies 400 Crores alimony rumours

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी सुजैन रोशन ने उनसे अलग होने के लिए गुजारा भत्ता के तौर पर 400 करोड़ रुपए मांगे हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ये भी अफवाहें आ रही है कि ऋतिक 380 करोड़ देने पर राजी हो गए हैं। ऋतिक ने मीडिया पर अपनी नाराजगी को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जाहिर की है। ऋतिक इन खबरों से बहुत नाराज हैं और इसे झूठा बताया है।

विज्ञापन

ये सारी बातें काल्पनिक हैं

hrithik roshan denies 400 Crores alimony rumours

​ऋतिक ने लिखा है​, "काल्पनिक समाचार लेख। मेरे प्रियजनों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।​"
​​
​आपको बता दें कि गुजारा भत्ता की खबर आने के बाद सुजैन रोशन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थीं। लोग इस खबर की वजह से उनका मजाक बना रहे थे। इसके बाद ऋतिक ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जताई।​​​

मर्जी से लिया था तलाक

hrithik roshan denies 400 Crores alimony rumours

​ज्ञात हो तो ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं। दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया था।

इन दोनों के बीच तलाक न हो इसके प्रयास राकेश रोशन के द्वारा किए गए थे। बताया जा रहा था कि सुजैन ऋतिक के मां और बाप दोनों से भी नाराज रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed