फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter compared with Tom Cruise Top Gun Siddharth Anand breaks silence

Fighter: 'टॉप गन' से 'फाइटर' की हुई तुलना, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बोलें- 'अपनी फिल्मों को सम्मान देना सीखिए'

Wed, 24 Jan 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

'फाइटर' फिल्म में कई सारे हवाई एक्शन के दृश्य हैं। ट्रेलर में उन दृश्यों को देखने के बाद लोगों ने 'फाइटर' की तुलना टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' से करनी शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया से खुलकर दोनों फिल्मों की तुलना पर कई बातें कीं। 
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter compared with Tom Cruise Top Gun Siddharth Anand breaks silence
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। उनकी इस बहुचर्चित फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका एक साथ परदे पर दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में दोनों वायुसेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। 'फाइटर' फिल्म में कई सारे हवाई एक्शन के दृश्य हैं। ट्रेलर में उन दृश्यों को देखने के बाद लोगों ने 'फाइटर' की तुलना टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' से करनी शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया से खुलकर दोनों फिल्मों की तुलना पर कई बातें कीं। 
विज्ञापन


'फाइटर' है ओरिजनल 
पुलवामा अटैक पर आधरित 'फाइटर' एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में काफी बढ़िया तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है, जैसा टॉम क्रूज की फिल्म में हुआ था। 'टॉप गन' से अपनी फिल्म की तुलना किए जाने से निर्देशक सिद्धार्थ आनंद काफी आहत हैं। उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'हमें अपनी फिल्मों को थोड़ा और सम्मान से देखना चाहिए। हर बार ये सोच लेना कि किसी हॉलीवुड फिल्म को तोड़-मरोड़ कर यहां एक फिल्म बना दी जाती है, यह गलत है। 'फाइटर' एक ओरिजनल फिल्म है।'
विज्ञापन


Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज, दमदार किरदार में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
विज्ञापन


'टॉप गन' से तुलना गलत 
ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की तुलना कुछ लोग टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' से कर रहे हैं। दोनों फिल्मों में काफी हवाई एक्शन के दृश्य हैं। ऋतिक ने इस फिल्म में काफी शानदर एक्शन किया है और इस वजह से भी शायद 'फाइटर' की तुलना 'टॉप गन' से की जाने लगी है। फिल्म के डायरेक्टर ने इस तुलना को गलत बताते हुए कहा, 'हम इतने क्रिएटिव नहीं हैं कि हम ऐसी चीजें करेंगे। हमने एक फिल्म बनाई है जो एक्शन फिल्म है और 'टॉप गन' भी एक एक्शन फिल्म थी, इससे ज्यादा कॉमन कुछ भी नहीं है दोनों फिल्मों में।'

Manjot Singh: 'फुकरे' की सफलता ने मनजोत के करियर की बदली दिशा, बोले- 'लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पर शिफ्ट हो गई'

25 जनवरी को रिलीज हो रही है 'फाइटर'
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कमायाब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed