50 करोड़ के हो गए हैं ऋतिक रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्मी सितारे आम तौर पर निर्माता के साथ जो अनुबंध करते हैं, उसमें वह फीस तो कम कर देते हैं मगर फिल्म की सफलता से आने वाले मुनाफे में ‘शेयर’ मांगते हैं। लेकिन ऋतिक रोशन कुछ अलग करने जा रहे हैं। खबर है कि निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में वह काम करने के 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं। जबकि प्रॉफिट में से कुछ लेने का उनका कोई इरादा नहीं है।
क्या मिल पाएंगे इतने रूपए?
जानकारों के अनुसार ऋतिक ने जब आशुतोष को अपनी फीस बताई तो वह चकरा गए क्योंकि अभी तो वह फिल्म की आर्थिक मदद के लिए किसी स्टूडियो की ही तलाश में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल ‘कृष-3’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद इस साल ऋतिक की ‘बैंग बैंग’ रिलीज होनी है। ऋतिक मान रहे हैं कि कैटरीना के साथ वाली उनकी यह फिल्म (निर्देशकः सिद्धार्थ आनंद) जोरदार सफलता हासिल करेगी। ऐसे में उन्होंने मोटी फीस की मांग रखी है।
होंगे पहले एक्टर
जानकारों के अनुसार अगर ऋतिक की शर्त मान ली जाती है तो इतनी मोटी फीस लेने वाले वह पहले ऐक्टर होंगे। हो सकता है कि उनके बाद दूसरे सितारे भी इस राह पर चलने लगें क्योंकि फिल्म हिट होने की कोई गारंटी नहीं लेता है। ऐसे में प्राफिट ‘शेयर’ करने का सितारों का सपना अक्सर अधूरा रह जाता है। खैर, फिलहाल इस मुद्दे पर ऋतिक और आशुतोष दोनों ही खामोश हैं।