{"_id":"454b4bbe-531a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hrithik-roshan-avoiding-srk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख़ खान टकराएंगे रितिक से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख़ खान टकराएंगे रितिक से
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 31 Dec 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख को अब तक अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सारे त्योहारों पर दूसरी फिल्मों ने कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
शाहरुख़ हमेशा से अपनी बड़ी फिल्म को त्योहारों के मौसम में ही रिलीज़ करते आए हैं। आने वाले साल के क्रिसमस पर आमिर की 'धूम 3' रिलीज होगी। दिवाली पर 'कृष 3' के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। ईद पर अक्षय की 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का सीक्वल रिलीज होगा तो सलमान को लेकर सोहेल खान जो फिल्म बनाने वाले है वह भी ईद पर रिलीज़ होगी।
विज्ञापन
पन्द्रह अगस्त के दिन सुभाष घई और प्रकाश झा अपनी-अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में किंग खान को सूझ नहीं रहा है कि वे कब अपनी फिल्म रिलीज करें। शाहरुख चाहते हैं कि दिवाली पर उनकी फिल्म रिलीज हो क्योंकि दिवाली उनके लिए बेहद लकी रही है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें रितिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' से टक्कर लेनी होगी। सूत्रों का कहना है कि निर्देशक रोहित शेट्टी भी चाहते हैं उनकी फिल्म दिवाली पर रिलीज हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे जुलाई में फिल्म को रिलीज करने पर जोर दे रहे हैं।
जुलाई भी रोहित के लिए भाग्यशाली महीना साबित हुआ है। 'गोलमाल', 'सिंघम' और 'बोल बच्चन' जुलाई में ही रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में शाहरुख़ अब परेशान हैं की वे अपनी लकी दिवाली को चुने या रोहित की बात माने।