Sunny Deol: ‘जीत’ का किरदार सनी देओल के लिए क्यों है खास? फिल्म के 30 साल पूरे होने पर साझा की पोस्ट
Sunny Deol Celebrates 30 years of Movie Jeet: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जीत’ को 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जीत’ का एक वीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ एक मैसेज भी फैंस के नाम लिखा। 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीत’ और उसमें निभाया करण का किरदार क्यों उनके लिए खास था, यह भी अभिनेता ने बताया।
क्यों सनी देओल के दिल के करीब है फिल्म ‘जीत’?
सनी देओल ने फिल्म ‘जीत’ के 30 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। इस फिल्म से जुड़े कई सीन्स एक वीडियो में साझा किए। साथ ही कैप्शन लिखा, ‘फिल्म ‘जीत’ के 30 साल पूरे हुए। करण, उसका प्यार, उसका गुस्सा, उसका त्याग बहुत खास था। यह ऐसा किरदार है, जो आज भी मेरे दिल में बसा है। 30 साल से इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’
क्या थी फिल्म ‘जीत’ की कहानी?
राज कंवर द्वारा निर्देशित 'जीत' 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल के साथ सलमान खान, करिश्मा कपूर, तब्बू और अमरीश पुरी ने काम किया था। फिल्म प्यार, वफादारी, बदले और त्याग जैसे विषयों पर आधारित थी। सनी ने इसमें करण का रोल निभाया था, जो अपनी भावनाओं और हालात के बीच फंसा हुआ था।
हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है।