फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hostel daze season 3 teaser released comedian raju srivastava guest appearance leaves fans emotional

Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस

Wed, 09 Nov 2022 11:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'हॉस्टल डेज 6' के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की आखिरी झलक देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

विज्ञापन
hostel daze season 3 teaser released comedian raju srivastava guest appearance leaves fans emotional
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। यूं तो यह एक कॉमेडी सीरीज है, लेकिन इसके टीजर को देख हर कोई भावुक हो गया है। दरअसल, 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिली है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। लेकिन, अब भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। यही कारण है कि उनकी आखिरी झलक को देख हर किसी के आंसू झलक उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस सीरीज में हॉस्टल डेज कॉलेज के छह स्टूडेंट्स और उनकी हॉस्टल लाइफ की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में हॉस्टल लाइफ की उत्सुकता, स्टूडेंट्स के बीच होने वाली नोकझोंक और हॉस्टल में रहने का उनका सफर दिखाया गया है। सीरीज के तीसरे सीजन की बात करें तो इसमें इन छह दोस्तों की जिंदगी को और करीब से दिखाने की कोशिश की गई है, जो कॉलेज के तीसरे साल में आने वाले मिडलाइफ क्राइसिस से निपटने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक महीने तक वेंटिलेटर पर जिंदगी-मौत से जंग लड़ने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया था। उनकी मृत्यु की खबर सुनने के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। बता दें कि यह राजू श्रीवास्तव की आखिरी सीरीज होगी। इस सीरीज में राजू का कितना लम्बा और क्या रोल होगा, इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, इस सीरीज में कॉमेडियन का मुस्कुराता चहरा देख हर किसी की आंखें नम हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed