फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hollywood actress Jennifer lopez bold photoshoot viral after ranveer singh photos broke the internet

Jennifer Lopez: रणवीर सिंह के बाद इस हीरोइन का बोल्ड फोटोशूट वायरल, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Mon, 25 Jul 2022 11:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Jul 2022 11:15 AM IST
सार

रणबीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट ने लोगों को हैरान कर दिया था और अब अभिनेता के बाद हॉलीवुड की एक अभिनत्री ने अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट पर आग लगा दी है।

विज्ञापन
Hollywood actress Jennifer lopez bold photoshoot viral after ranveer singh photos broke the internet
रणवीर सिंह, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने एक मैगजीन के लिए बिना कपड़े पहने फोटोशूट करवाया था और उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, रणवीर को लोगों ने खूब ट्रोल किया। वहीं, अब रणवीर के बाद हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने बोल्ड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री की तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।   

विज्ञापन

दरअसल, अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने रविवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान सुपरस्टार ने इंस्टग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनिफर एक ब्लैक मोनोकिनी पहने दिख रही हैं। हालांकि, वीडियो के थंबनेल में अभिनेत्री ने बिना कपड़े पहने हुए अपनी तस्वीर लगाई है। वीडियो की खास बात ये है कि जेनिफर इस अंदाज में भी काफी कॉन्फिडेंट लग रही हैं। बता दें कि ये वीडियो जेनिफर के एक एड शूट का है। यहां देखें वीडियो का स्क्रीनशॉट...

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जेनिफर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेशक रणवीर सिंह को उनकी बोल्ड फोटोज के लिए ट्रोल किया गया था लेकिन जेनिफर के पोस्ट पर लोग ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेत्री को हॉट बताया है तो कुछ लोग जेनिफर के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सचमुच आप 53 की हुई हो?' एक शख्स ने लिखा- 53 में आप ऐसी दिख रही हो। हालांकि, कुछ लोगों ने जेनिफर को भी ट्रोल किया है लेकिन तारीफ करने वालों की संख्या ज्यादा है। 

विज्ञापन

बता दें कि जेनिफर लोपेज ने बीती 17 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता बेन एफ्लेक से शादी की है। दोनों ने अमेरिका के नामी शहर लॉस वेगास में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। जेनिफर और बेन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, यह तस्वीरें नवविवाहितों ने साझा नहीं कीं। दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखा था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed