फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal meet with firoz nadiadwala in mumbai fans got excited

Hera Pheri 3: 'राजू' बनने की तैयारी कर रहे अक्षय कुमार? 'हेरा फेरी 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Wed, 15 Feb 2023 12:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

'राजू', 'श्याम' और 'बाबूराव' की आईकॉनिक जोड़ी को दर्शक फिर से एक बार पर्दे पर देख सकेंगे। हाल ही में अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' में काम करने को लेकर शनिवार को फिल्म मेकर्स के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
Hera Pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal meet with firoz nadiadwala in mumbai fans got excited
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत फिल्म 'हेरा फेरी 3' पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है। अक्षय कुमार ने खुद का खुलासा किया था कि वह 'हेरा फेरी 3' फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद से लगातार 'हेरा फेरी 3' को लेकर कई तरह की अपडेट सामने आ रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन को नए किरदार के रूप में फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है, लेकिन फैंस 'राजू' का ही इंतजार कर रहे हैं। सुनील शेट्टी भी 'राजू' के किरदार पर कई बार अपना बयान दे चुके हैं। अब 'हेरा फेरी 3' को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। यह खबर दशकों के लिए खुशखबरी से कम नहीं है।

विज्ञापन

Hera Pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal meet with firoz nadiadwala in mumbai fans got excited
हेरा फेरी - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राजू', 'श्याम' और 'बाबूराव' की आईकॉनिक जोड़ी को दर्शक फिर से एक बार पर्दे पर देख सकेंगे। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' में काम करने को लेकर शनिवार को फिल्म मेकर्स के साथ मुलाकात की। मुंबई के एंपायर स्टूडियो में फिरोज नाडियाडवाला की सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ यह मीटिंग काफी लंबी चली। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद तीनों अभिनेताओं को एक साथ देखकर फिल्म का स्टाफ काफी उत्साहित और भावुक हो गया।
दिशा की बोल्डनेस और निया की हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Hera Pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal meet with firoz nadiadwala in mumbai fans got excited
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सुनील शेट्टी भी कई बार अक्षय कुमार के फिल्म में काम करने को लेकर अपनी बात सामने रख चुके हैं। सुनील शेट्टी ने कहा था कि बिना 'राजू' और 'बाबूराव' के 'हेरा फेरी' नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि अक्षय कुमार ही इस फिल्म में 'राजू' का किरदार निभाए। ऐसे में अब स्टारकास्ट के बीच चली मीटिंग के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म मेकर्स इन तीनों आईकॉनिक किरदारों के फिल्म में एक साथ वापस आने की घोषणा कर सकते हैं।
Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मिला 'दिलफेंक आशिक' का टैग, कई अभिनेत्रियों संग फरमा चुके हैं इश्क

विज्ञापन

Hera Pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal meet with firoz nadiadwala in mumbai fans got excited
परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार 'हेरा फेरी 3' की टीम दो निर्देशकों से भी बातचीत कर रही हैं। अगले 10 से 15 दिनों में यह तय हो जाएगा कि इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा। सभी चीजों के तय हो जाने के बाद ही मेकर्स 'हेरा फेरी 3' की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed