माधुरी दीक्षित को धमकी, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड दोनों के रिश्ते हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से धन उगाही की फिराक में धमकी भरे एसएमएस भेजने वाले वेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवीण कुमार प्रधान नाम के इस व्यक्ति ने माधुरी दीक्षित के बच्चे को मारने की धमकी देते हुए दावा किया था कि उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।
प्रवीण ने जिस मोबाईल से धमकी भरे एसएमएस भेजे थे पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। मुम्बई के बांद्रा स्थित साइबर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील घोसालकर के अनुसार 'आरोपी को आज एक अदालत में पेश किया जहां से उसे कल तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया।'
पुलिस ने दावा किया है कि माधुरी के निजी सकायक ने पिछले 28 नवम्बर को साइबर इकाई से सम्पर्क करके इसके जानकारी देकर कहा था कि अभिनेत्री को अज्ञात व्यक्ति के धमकी भरे चार एसएमएस आ चुके हैं।
शाहरूख-फरहा भी थे अंडरवर्ल्ड निशाने पर
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के निशाने पर सुपरस्टार शाहरूख खान और फराह खान भी हैं। हाल ही में रवि पुजारी की गैंग के 13 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा किया। इसके बाद तीनों स्टार्स के घर व ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार फराह व शाहरूख के दफ्तर की रैकी भी की गई और वहां फायरिंग करने के लिए भी कहा गया था, ताकि इंडस्ट्री में पुजारी का डर बैठाकर वसूली की जा सके। शाहरूख खान ने इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।
फिल्मकार महेश भट्ट भी खतरे में
हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने रवि पुजारी के इशारे पर काम कर रहे 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पुजारी शाहरूख को फोन पर धमकियां दे चुका है। सोनू सूद, मोरानी ब्रदर्स, बोमन ईरानी को भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है।