फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   he Jungle Book First Weekend Box Office Collection

'द जंगल बुक' पड़ रही सब पर भारी, ध्वस्त किए कमाई के रिकॉर्ड

Mon, 11 Apr 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
he Jungle Book First Weekend Box Office Collection

इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'द जंगल बुक' कमाई के मामले में बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों पर भारी पड़ रही है। इस साल रिलीज हुई नीरजा, कपूर एंड संस और की एंड का जैसी फिल्में द जंगल बुक से कमाई के मामले में पिछड़ गई हैं। हॉलीवुड फिल्म द जंगल बुक पहले दिन से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों को खूब भा रही है। इस हफ्ते और पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों की कमाई जंगल बुक के आने के बाद ठहर सी गई है।

विज्ञापन


जंगल बुक ने पहले दिन (शुक्रवार) 10.09 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। फिल्म को समीक्षकों ने जिस तरह से सराहा उससे साफ हो गया कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। रिलीज के बाद छुट्टी के दिन होने के चलते शनिवार और रविवार को फिल्मों की कमाई में अमूमन बढ़त दर्ज की जाती है।
विज्ञापन


फिल्म ने शनिवार को शुक्रवार की कमाई के मुकाबले 33.89 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 13.51 करोड़ की कमाई की। पहले दो दिन में 23.60 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म से बढ़िया कमाई की उम्मीद फिल्मी पंडितों को थी। लेकिन फिल्म ने रविवार को जिस तरह से कमाई की उसकी उम्मीद तो फिल्म बिजनेस को जानकारों को भी नहीं रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 64 प्रतिशत बढ़ गई जंगल बुक की कमाई

he Jungle Book First Weekend Box Office Collection

पहले दो दिन में 23.60 करोड़ की कमाई करने वाली 'द जंगल बुक' ने रविवार को 16.59 करोड़ की कमाई की। पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 40.19 करोड़ हो गई है। जंगल बुक 2016 में अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' के बाद पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट





पहले तीन दिन में इस तरह से बढ़ी जंगल बुक की कमाई। करण आदर्श का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed