फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haryanvi Queen Sapna Choudhary shares her dance video on Gaam Ki Bahu song viral on social media

Sapna Choudhary: मल्टी कलर का लहंगा पहन सपना ने मटकाई कमर, फैंस बोले- 'सबसे न्यारी हमारी देसी क्वीन'

Tue, 22 Nov 2022 09:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Nov 2022 09:25 PM IST
सार

सपना चौधरी ने आज कमाल का वीडियो शेयर किया है। इसमें सपना के डांस मूव्स फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Haryanvi Queen Sapna Choudhary shares her dance video on Gaam Ki Bahu song viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने गाने 'गाम की बहू' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। वह मल्टी कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

विज्ञापन


लिखा शानदार कैप्शन
बता दें कि सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते हैं। सपना भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। आज भी उन्होंने कमाल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना चौधरी के डांस मूव्स फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ देसी क्वीन ने बेहद शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'गम हो या खुशी, हम जमकर मटकते है, तभी तो लोगो को खटकते हैं!'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)



वनपीस में ढाया कहर
इसके अलावा सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक और भी वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ग्लैमरस लुक में महफिल लूटती नजर आ रही हैं। अक्सर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली सपना चौधरी ने आज ग्रीन कलर के वनपीस में अपनी वीडियो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर के बूट्स पहने हुए हैं। सपना के हेयरस्टाइल ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)



सलाह देते नजर आए यूजर्स
सपना चौधरी के दोनों वीडियोज पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी को सपना का अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कोई उन्हें हरियाणा की शान बता रहा है तो कोई उन्हें हरियाराणा की क्वीन कह रहा है। हालांकि, दोनों वीडियोज में कुछ यूजर्स सपना को वजन कम करने की सलाह देते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कहते दिख रहे हैं कि सपना हर अंदाज में बेहद प्यारी लगती हैं, उन्हें कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सपना के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed