फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Rane juggles between film Silaa and academics studies in a shikaara in bwtween shots

Harshvardhan Rane: फिल्म और शिक्षा के बीच जूझते दिखाई दिए हर्षवर्द्धन राणे, शॉट्स के बीच 'शिकारा' में की पढ़ाई

Thu, 28 Aug 2025 11:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 28 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

Silaa: हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'सिला' की शूटिंग से एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्टर शूटिंग के बीच 'शिकारा' पर पढ़ते नजर आए।

 

विज्ञापन
Harshvardhan Rane juggles between film Silaa and academics studies in a shikaara in bwtween shots
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane

विस्तार

अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी 'सिला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आज हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन

 

हर्षवर्धन राणे का पोस्ट
हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'सिला' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन अपनी पढ़ाई और फिल्मी करियर को संभालते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर इन दिनों श्रीनगर में अपनी नई फिल्म 'सिला' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के ब्रेक में वह डल झील के शिकारे में बैठकर अपनी दिसंबर की परीक्षाओं की तैयारी करते दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वह हर खाली समय का उपयोग पढ़ाई के लिए कर रहे हैं और उनकी फिल्म 'दीवानियत' 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'सिला' के बारे में
'सिला' का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं, जिसमें हर्षवर्धन एक ऐसे किरदार में हैं, जो भावनात्मक और शारीरिक बदलाव से गुजरता है। फिल्म में सादिया खातीब मुख्य अभिनेत्री हैं और 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा खलनायक की भूमिका में हैं। हर्षवर्धन ने इस किरदार के लिए मार्शल आर्ट और स्टंट का कड़ा प्रशिक्षण लिया है। 
विज्ञापन

हर्षवर्धन की पढ़ाई
हर्षवर्धन मनोविज्ञान ऑनर्स की डिग्री भी ले रहे हैं और इस साल के आखिर में उनकी परीक्षाएं हैं। कथित तौर पर हर्षवर्धन 'सिला' के अलावा हर्षवर्धन 'एक दीवाने की दीवानियत' में सोनम बाजवा के साथ और 'सनम तेरी कसम 2' में संजीदा शेख के साथ और 'कुन फाया कुन' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Coolie: बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है 'कुली', जानें रजनीकांत की फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed