Raazi: हरिंदर सिक्का ने 'राजी' के मेकर्स पर लगाया कहानी को वामपंथी मोड़ देने का आरोप, परेश रावल बोले- शेम-शेम
हरिंदर सिक्का ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
वर्ष 2018 में आलिया भट्ट की फिल्म आई 'राजी'। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी। अब हाल ही में हरिंदर सिक्का ने मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनकी किताब पर आधारित इस फिल्म को मेकर्स ने वामपंथी मोड़ दे डाला और फिल्म में पाकिस्तान को सकारात्मक रूप से दिखाया है। इस पर परेश रावल ने प्रतिक्रिया दी है।
Fukrey 3: रिलीज से पहले भाईजान ने 'फुकरे 3' की टीम को दीं शुभकामनाएं, पुलकित सम्राट के लिए लिखा यह खास नोट
हरिंदर सिक्का ने कही यह बात
हाल ही में हरिंदर सिक्का ने कहा, 'फिल्म 'राजी' के निर्माताओं ने मेरे उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' को वामपंथी मोड़ दे डाला। मेरे उपन्यास में भारतीय ध्वज और राष्ट्रगान का देशभक्तिपूर्ण संदर्भ था, लेकिन जब इस पर फिल्म बनी तो उन्होंने इसे दिखाने की बजाय पाकिस्तान को सकारात्मक रूप से दिखाया'।
AR Rahman: चेन्नई कॉन्सर्ट की असफलता पर एआर रहमान की बेटियों ने किया पिता का बचाव, पोस्ट साझा कर कही यह बात
परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
हरिंदर सिक्का ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। इसे परेश रावल ने रिपोस्ट किया है और लिखा है, 'शेम शेम!' बता दें कि हरिंदर सिक्का ने कहा, 'फिल्म 'राजी' में मेरे साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई। जब सहमत वापस आती है तो सच्चाई में आप 'कॉलिंग सहमत' पढ़ेंगे तो वह तिरंगा को सैल्यूट करती है। और जो बैंड उस वक्त जय भारती सैल्यूट कर रहा था, उसने जय भारती को बंद करके जन-गण-मन प्ले किया था। राजी में न तो कोई तिरंगा दिखाया गया, न राष्ट्रगान गाया गया। यह लेफ्टिस्ट अप्रोच के साथ इतनी सफाई के साथ किया गया। मुझे पूछिए दर्द कहां हुआ'!
“Makers of Raazi movie gave a leftist spin to my novel ‘Calling Sehmat’. My novel had patriotic references to Indian flag and National anthem but they showed Pakistan positively instead”
— Monica Verma (@TrulyMonica) September 11, 2023
-Harinder Sikka, Writer
pic.twitter.com/EU1DG38Xil
आठ साल लगे 'कॉलिंग सहमत' लिखने में
हरिंदर सिक्का ने बताया कि उन्हें 'कॉलिंग सहमत' को लिखने में आठ साल लगे। उन्होंने कहा, 'मैंने 1979 में नेवी जॉइन की और 1993 में प्रिमेच्योर रिटायरमेंट लेकर पीरामल ग्रुप जॉइन किया। लेकिन, जब करगिल युद्ध छिड़ा तो लगा वहां जाना चाहिए। वहां पर करगिल से जंग के थिएटर से ही 'कॉलिंग सहमत' की शुरुआत हुई थी। राजी लिखी गई थी'।
Harsh Varrdhan Kapoor: ब्रांडेड जूते पहनने का ज्ञान देना हर्षवर्धन को पड़ा भारी, हुए ट्रोल तो देने लगे सफाई