फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman daughters Raheema and Khatija defend their father over over Chennai concert failure

AR Rahman: चेन्नई कॉन्सर्ट की असफलता पर एआर रहमान की बेटियों ने किया पिता का बचाव, पोस्ट साझा कर कही यह बात

Tue, 12 Sep 2023 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

इवेंट में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर संगीतकार की काफी आलोचना भी की गई थी। अब एआर रहमान की बेटियों ने इसपर अपने पिता का बचाव किया है।

विज्ञापन
AR Rahman daughters Raheema and Khatija defend their father over over Chennai concert failure
एआर रहमान और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर एआर रहमान संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उनके कार्यक्रमों में जाने के लिए फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखी जाती है।10 सितंबर को उनका चेन्नई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन, वहां के इंतजाम इतने खराब थे कि प्रशंसकों के हाथ सिर्फ निराशा लगी। इवेंट में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर संगीतकार की काफी आलोचना भी की गई थी। अब एआर रहमान की बेटियों ने इसपर अपने पिता का बचाव किया है।

विज्ञापन

पिता के समर्थन में उतरीं एआर रहमान की बेटियां

एआर रहमान अपने चेन्नई कॉन्सर्ट में खराब प्रबंधन को लेकर सुर्खियों में हैं । संगीतकार ने इस उपद्रव के लिए जिम्मेदारी ली और माफी भी मांगी। कई लोगों ने उन पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। अब उनकी बेटियों रहीमा और खतीजा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने पिता को समर्थन दिया है।

दुखद: साउथ सुपरस्टार ममूटी की बहन अमीना का निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट साझा कर ट्रोल्स को दी नसीहत

संगीतकार की बेटी रहीमा और खतीजा ने एआर रहमान के कार्यों के बारे में एक इन्फोग्राफिक साझा की है।कई लोगों द्वारा रहमान पर कॉन्सर्ट के माध्यम से लोगों को धोखा देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने के बाद आया है। पोस्ट में संगीतकार की बेटियों ने सभी को बोलने से पहले सोचने की बात भी कही है। इसके अलावा इंडस्ट्री के और सेलेब्स भी एआर रहमान के सपोर्ट में आ गए हैं।
 

विज्ञापन

युवान शंकर राजा ने भी सिंगर को किया सपोर्ट

आपको बता दें कि युवान शंकर राजा ने अपने सोशल मीडिया पर रहमान को अपना समर्थन दिया और आयोजकों की आलोचना की। उन्होंने रहमान को अपना समर्थन दिया और कहा, "एक साथी संगीतकार के रूप में, मैं स्थिति को समझ सकता हूं और ऐसी घटनाओं पर विचार करते हुए एआर रहमान के साथ खड़ा हूं। किसी भी संगीतकार का उद्देश्य अपने फैंस को एक यादगार शाम देने की होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed