{"_id":"65001a0c1dec341c49079219","slug":"anil-kapoor-son-harsh-varrdhan-kapoor-get-trolled-for-new-post-asking-people-to-buy-only-branded-sneakers-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harsh Varrdhan Kapoor: ब्रांडेड जूते पहनने का ज्ञान देना हर्षवर्धन को पड़ा भारी, हुए ट्रोल तो देने लगे सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harsh Varrdhan Kapoor: ब्रांडेड जूते पहनने का ज्ञान देना हर्षवर्धन को पड़ा भारी, हुए ट्रोल तो देने लगे सफाई
Tue, 12 Sep 2023 01:28 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:28 PM IST
सार
दरअसल 11 सितंबर को हर्षवर्धन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रांडेड जूतों की कॉपी खरीदने के बारे में एक नोट लिखा। अपने पोस्ट में एक्टर ने उन लोगों को फटकार लगाई, जो नकली स्नीकर्स पहनते हैं।
विज्ञापन
हर्षवर्धन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हैंडसम हंक हैं। उनकी फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाई हों, लेकिन अभिनेता अपने जबर्दस्त लुक से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने 'थार', 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'मिर्जिया', 'रे' और कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में जब अभिनेता ने लोगों से नकली स्नीकर्स नहीं खरीदने के लिए कहा और फटकार लगाई तो लोगों ने अभिनेता को जमकर ट्रोल कर दिया है।
नकली स्नीकर्स पहनना बंद करें
दरअसल 11 सितंबर को हर्षवर्धन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रांडेड जूतों की कॉपी खरीदने के बारे में एक नोट लिखा। अपने पोस्ट में एक्टर ने उन लोगों को फटकार लगाई, जो नकली स्नीकर्स पहनते हैं। हर्षवर्धन ने लोगों से जूतों की कॉपी खरीदने के बजाय अपने बजट के भीतर जूते खरीदने के लिए भी कहा। उन्होंने भरोसेमंद ब्रांड्स से स्नीकर्स खरीदने के बारे में भी बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पता नहीं कि इसे किसे सुनने की जरूरत है, लेकिन कृपया नकली स्नीकर्स पहनना बंद करें। अगर आपके पास कम बजट है तो भी बहुत सारे बेहतरीन ऑप्शन हैं। अगर कोई आपको गिफ्ट देता है, तो अलग बात है। फिर इसे पहनने में खुशी होगी लेकिन अगर आप अपना खुद का सामान खरीद रहे हैं तो कृपया ऐसा न करें। ट्रस्टेड ब्रांड्स से ही खरीदें।'
इसे भी पढ़ें- Jawan Monday Test: मंडे टेस्ट में फेल हुई शाहरुख की फिल्म ‘जवान’, हिंदी, तमिल, तेलुगु में अब तक हुई इतनी कमाई
विज्ञापन
फैंस इसका कलेक्शन करना चाहते हैं
जब अभिनेता को जमकर ट्रोल किया जाने लगा तो वह सफाई देने पर उतर आए। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों क्या आप पसंद कर सकते हैं…गरीब होना बंद करें और कुछ पैसों से इनको खरीदें??” अभिनेता ने लिखा, 'जब मैंने इसे बाहर रखा तो मुझे पहले से ही पता था कि जो लोग नहीं जानते हैं वह लोग मेरे पीछे आएंगे आदि। लेकिन सच्चाई यह है कि मैं लंबे समय से ऐसा कर रहा हूं और प्रचारित जूतों के प्रतिनिधि अधिक हैं जो कि पुराने स्कूल वैन या प्रयुक्त वायु सेना आदि के एक जोड़ी की तुलना में महंगा है।' उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि जब भी मैं कुछ कहता हूं तो सोशल मीडिया पर ऐसे लोग कई लोग होंगे जो जूते आदि के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं और पागल हो रहे हैं, लेकिन मेरे बहुत से फैंस इसको लेकर काफी उत्साही हैं और कलेक्शन करना चाह रहे हैं और मैं इन्हीं दर्शकों से बात कर रहा हूं। अब आप खुशी की अस्थायी रिलीज के लिए यहां पर उत्साहित रहना जारी रख सकते हैं।'