फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harbhajan Singh and yuvraj in movie of dhoni

वर्ल्डकप में नहीं तो युवराज-हरभजन कहां नजर आएंगे धोनी के साथ?

Mon, 09 Mar 2015 04:07 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh and yuvraj in movie of dhoni

विश्व कप की टीम में भले ही युवराज सिंह और हरभजन सिंह को जगह न मिली हो, मगर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने जा रही फिल्म में ये दोनों क्रिकेटर खास भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


माही के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे निर्देशक नीरज पांडे इन दिनों कैप्टन कूल के जीवन और करिअर से जुड़े लोगों से मुलाकात करके बातें कर रहे हैं और कुछ लोगों फिल्म में दिखने के लिए भी मना रहे हैं।

विज्ञापन

माही की फिल्म में नजर आ सकते हैं कई आईपीएल स्टार भी

Harbhajan Singh and yuvraj in movie of dhoni

पिछले दिनों उन्होंने युवराज और हरभजन से मुलाकात की। इन दोनों ने पांडे को फिल्म में विशेष भूमिका के लिए हां कह दिया है।

पिछले दिनों युवराज के पिता ने अपने बेटे के विश्व कप की टीम में न चुने जाने पर धोनी को मीडिया के माध्यम से खरी-खोटी सुनाई थी।

युवराज ने माही का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें कैप्टन पर पूरा भरोसा है। इन क्रिकेटरों के अलावा पांडे धोनी के साथ आईपीएल टीम में खेलन वाले कई विदेशी क्रिकेटरों से भी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed