{"_id":"648eeccb92363391b7099867","slug":"hansal-mehta-web-series-scam-2003-the-telgi-story-release-will-stream-on-sony-live-from-2-september-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scam 2003: हंसल मेहता की 'स्कैम 2003' की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Scam 2003: हंसल मेहता की 'स्कैम 2003' की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज
Sun, 18 Jun 2023 05:41 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:41 PM IST
सार
निर्देशक हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर सीरीज का मोशन पोस्टर भी साझा किया गया है।
विज्ञापन
स्कैम 2003
- फोटो : social media
विस्तार
निर्देशक हंसल मेहता ने प्रतीक गांधी अभिनीत वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। अब निर्देशक 'स्कैम 1992' के तीन साल बाद स्कैम सीरीज की दूसरी किस्त 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आए हैं। यह इस साल रिलीज होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लाइव ने इस वेब सीरीज के रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सीरीज की रिलीज डेट
दरअसल, डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में सोनी लिव ने तीन साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर सोनी लिव ने इंस्टाग्राम पर एक टाइटल मोशन पोस्टर वीडियो साझा करते हुए 'स्कैम 2003' की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। कैप्शन में लिखा कि 'द तेलगी स्टोरी, हंसल मेहता की 2020 की हिट 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की अनुवर्ती है। 'स्कैम 2023: द तेलगी स्टोरी' दो सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
Naseeruddin Shah: 'वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी रही', नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक की तारीफों के बांधे पुल
स्कैम 2003 पर आधारित कहानी
'स्कैम 2003', 2003 के तेलगी स्कैम पर आधारित है, जिसमें नकली स्टांप पेपर छापने वाले दोषी अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी। अब्दुल ने एक वेंडर के रूप में शुरुआत की और ट्रैवल कंपनियों में काम करते हुए उसे नकली टिकटों का विचार आया। कई राज्यों में फैले इस घोटाले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। वेब सीरीज को पत्रकार संजय सिंह द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक रिपोर्टर की डायरी से रूपांतरित किया गया है। हंसल मेहता ने हाल ही में नेटफ्लिक्स क्राइम ड्रामा सीरीज 'स्कूप' का सह-निर्माण और निर्देशन किया। इससे पहले, उन्होंने बंधक थ्रिलर फिल्म 'फराज' का निर्देशन किया था।
Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह